{"_id":"61a9103ff5cd4d0edd008ac2","slug":"till-memu-orai-tickets-were-given-till-jhansi-uproar-orai-news-knp66734776","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेमू उरई तक, टिकट दिए झांसी तक, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेमू उरई तक, टिकट दिए झांसी तक, हंगामा
विज्ञापन
यात्रियों को समझाते स्टेशन अधीक्षक एसके खरे
- फोटो : ORAI
उरई। रेल कर्मियों की लापरवाही के चलते यात्रियों को खासी परेशानी हुई। गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में घुसकर हंगामा कर दिया। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेन से जाने की अधिकृत अनुमति दी तब जाकर वह शांत हुए।
एरच रोड रेलवे स्टेशन पर दोहरीकरण के काम के चलते झांसी-कानपुर मेमू के संचालन में कटौती की गई है। इससे गुरुवार को उरई से कानपुर के बीच ही मेमू का संचालन हुआ, लेकिन रेल कर्मियों की लापरवाही का नतीजा यह रहा कि कानपुर से झांसी की ओर जाने वाले यात्रियों को झांसी तक के टिकट दे दिए। जबकि ट्रेन को उरई तक ही आना था।
उरई रेलवे स्टेशन पर मेमू करीब 11 बजे पहुंची। यहां 20 मिनट स्टॉपेज के बाद मेमू के जब वापस कानपुर जाने का एनाउंस तो यात्री नाराज हो गए और स्टेशन अधीक्षक कार्यालय में घुस आए। उनका कहना था कि उनके पास झांसी तक का टिकट है फिर कटौती क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
यात्री रामसिंह, गीता, सचिन, पुरुषोत्तम आदि ने इसे रेलवे की बड़ी लापरवाही बताया। स्टेशन अधीक्षक ने अधिकारियों से बात की और दो दर्जन यात्रियों को झांसी की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में जाने की अधिकृत अनुमति दे दी। जबकि कुछ यात्रियों ने टिकट पैसा वापस ले लिया।