{"_id":"613cf2f68ebc3e0b0443aa8c","slug":"ticket-passenger-rail-probation-officer-station-orai-news-knp6516139119","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर फिर दस रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर फिर दस रुपये में मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट का मूल्य फिर से दस रुपये कर दिया गया है। अब प्लेटफार्म टिकट बांटने की जिम्मेदारी पूछताछ कार्यालय पर तैनात कर्मचारी की होगी। यहां पर चौबीस घंटे प्लेटफार्म टिकट उपलब्ध रहेंगे।
कोरोना संक्रमण के बाद से रेल संचालन पर ब्रेक लगा दिया गया था। इसके बाद एक जून 2020 से धीरे धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया। अब कुछ पैसेंजरको छोड़कर लगभग सभी ट्रेनें चल रही हैं। झांसी कानपुर रूट पर झांसी से लखनऊ जाने वाली पैंसेजर और लखनऊ भोपाल गरीब रथ ही इस रूट पर नहीं चल रही है। स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ दोबारा से शुरू हो गई है। ऐसे में रेलवे ने बंद की गई सुविधाएं फिर से शुरू कर दी है। इसमें एमएसटी सुविधा शुरू कर दी है। हालांकि एमएसटी सिर्फ पैसेंजर के यात्रियों के लिए ही लागू की गई है। इसके बाद शनिवार से प्लेटफार्म टिकट सुविधा भी बहाल कर दी गई है। पीआरओ झांसी मंडल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म टिकट की सुविधा स्टेशन की श्रेणी के हिसाब से शुरू की गई है। इसमें 10 से लेकर 30 रुपये तक का प्लेटफार्म टिकट मिलेगा। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई समेत सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट दस रुपये का मिलेगा।
------------
50 रुपये का प्लेटफार्म टिकट किसी ने नहीं खरीदा
उरई। कोरोना काल में अनाधिकृत लोगों की आवाजाही रोकने के लिए रेलवे ने प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 50 रुपये कर दिया था। करीब एक साल तक प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 50 रुपये रहा। पर किसी भी यात्री ने पचास रुपये का प्लेटफार्म टिकट नहीं खरीदा। सीसीआई सतेंद्र बंसल ने बताया कि कोरोना काल में प्लेटफार्म टिकट मूल्य बढ़ाया गया था। पर किसी ने पचास रुपये का प्लेटफार्म टिकट नहीं खरीदा। अब फिर से प्लेटफार्म टिकट का मू्ल्य दस रुपये कर दिया गया है। (संवाद)