{"_id":"6824e2de0698c64c7e08dc1a","slug":"three-youths-of-kalpi-riding-a-bike-died-due-to-collision-with-a-dumper-orai-news-c-224-1-ori1001-129206-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार कालपी के तीन युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार कालपी के तीन युवकों की मौत
विज्ञापन
उरई। दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे एक बाइक पर सवार तीन युवकों की गाड़ी में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। एक साथ तीन युवकों की मौत से मोहल्ले में कोहराम मच गया। शादी की सभी रश्मों को जल्द से निपटाया गया। मृतक हेलमेट नहीं लगाए थे।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेपुरा निवासी स्व. वीर बहादुर अहिरवार के पुत्र सर्वेश की मंगलवार को बरात हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के करगांव गई थी। इस पर मोहल्ला निवासी सर्वेश के दोस्त अमन (23), शत्रुघ्न (25) व राजा (24) एक ही बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिंवार थाना क्षेत्र के छोटी बांधुर के पास पहुंची तभी डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि शत्रुघ्न की शादी एक साल पहले ही हुई थी, जबकि अमन व राजा अविवाहित थे। तीनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि शत्रुघ्न फल का ठेला लगाता था। अमन कोरियर कंपनी में और राजा टेंट हाउस में काम करता था।
दिन में एक बार जरूर होती थी, तीनों दोस्तों की मुलाकात
कालपी। राजेपुरा निवासी सर्वेश अहिरवार की बरात में शामिल होने जा रहे तीनों दोस्त अमन, राजा व शत्रुघ्न की हादसे में मौत के बाद शादी की सभी रश्में रोक दी गईं। परिजनों ने बताया कि तीनों आपस में गहरे दोस्त थे। शाम को काम से आने के बाद तीनों की एक बार मुलाकात जरूर होती थी। मोहल्ले के लोगों को जैसे ही उनकी मौत की जानकारी हुई तो वह स्तब्ध रह गए। उनका कहना था कि तीनों में आपस में बहुत गहरा प्रेम था। काम के बाद वह साथ में ही देखे जाते थे। आज उनकी मौत भी एक साथ हो गई।
विज्ञापन
बताया कि शत्रुघ्न की शादी 22 मई 2024 को उरई कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुरा गांव निवासी विनीता के साथ हुई थी। बहन किरन ने बताया कि पिता हरी सिंह पल्लेदारी करते हैं, जबकि भाई फल का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके ऊपर ही परिवार की पूरी जिम्मेदारी थी। इसके साथ ही अमन की भी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। उसके पिता भी पल्लेदार हैं। उसके दो भाई और एक बहन है। वहीं, राजा के पिता ट्रक चलाते हैं, जबकि राजा टेंट हाउस में काम करता है।
अमन बोला कि सब को निकल जाने दो, हम लोग बाद में चलेंगे
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेपुरा निवासी सर्वेश की बरात जा रही थी। मंगल गीत गाए जा रहे थे। सभी बराती नए कपड़ों में यहां से वहां घूम रहे थे। मोहल्ले के अमन, राजा व शत्रुघ्न की सर्वेश से अच्छी दोस्ती थी। इस पर तीनों ने प्लान बनाया कि वह बरात साथ में जाएंगे। इस पर अमन बोला कि बरात को निकल जाने दो बाद में कालपी चलेंगे। इसके बाद राजा ने अपनी बाइक ली और वह कदौरा होते हुए भेंड़ी के रास्ते बिंवार थाना क्षेत्र की ओर निकल गए। जैसे ही बांधुर के पास पहुंचे कि मौरंग लदे डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी और तीनों की मौत हो गई।
डीजे बंद करो, तीन बरातियों की मौत हो गई
कालपी। बरात निकासी के बाद शाम सात बजे सभी निकल गए थे। इस पर तीन घंटे की दूरी तय करने के बाद बरात 10 बजे हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के करगांव पहुंच गई। इस पर लड़की पक्ष की तरफ से बरातियों का स्वागत सत्कार होने लगा। उधर, जयमाला कार्यक्रम के लिए दूल्हा घोड़ी पर सवार हुआ और डीजे की धुन पर सभी बराती थिरकते हुए आगे बढ़ने लगे। तभी करीब 11 बजे रात में फोन आया कि तीन बरातियों की मौत हो गई। इस पर वहां से एक व्यक्ति भागता हुए डीजे वाले के पास पहुंचा और बोला डीजे बंद करो, तीन बरातियों की मौत हो गई। इस पर वहां सन्नाटा पसर गया। पता चला कि हादसे में अमन, राजा व शत्रुघ्न की मौत हुई है। इसके बाद सभी कार्यक्रमों को जल्दी से निपटाकर दुल्हन को विदा कराया गया।