फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three trains including Kalka-Howrah will not stop in Delhi, route changed

Jalaun News: दिल्ली में नहीं रुकेगी कालका-हावड़ा समेत तीन ट्रेनें, मार्ग परिवर्तित

Thu, 30 Oct 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three trains including Kalka-Howrah will not stop in Delhi, route changed
दिबियापुर। दिल्ली मंडल के दिल्ली क्षेत्र खंड में दिल्ली-सहादरा–साहिबाबाद के बीच पुल की री-गर्डरिंग कार्य के चलते पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इसके कारण तीन ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12312 कालका–हावड़ा एक्सप्रेस 13 दिसंबर को निर्धारित मार्ग के स्थान पर वाया आदर्श नगर दिल्ली–नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद के रास्ते चलेगी और नई दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15484 दिल्ली–अलीपुरद्वार एक्सप्रेस 14 दिसंबर को वाया नई दिल्ली–तिलक ब्रिज–साहिबाबाद होकर गुजरेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14217 प्रयागराज संगम–चंडीगढ़ (ऊंचाहार एक्सप्रेस) 13 दिसंबर को वाया साहिबाबाद–हजरत निजामुद्दीन–दिल्ली सफदरजंग–आदर्श नगर दिल्ली मार्ग से संचालित होगी।
विज्ञापन


रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेनों की स्थिति की जानकारी रेलवे के आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त कर लें। इससे किसी असुविधा से बचा जा सके। रेलवे ने बताया कि यह परिवर्तन केवल अस्थायी रूप से री-गर्डरिंग कार्य की अवधि तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed