{"_id":"5c2e51a3bdec22571e0f96c0","slug":"three-suspended-including-xen-on-unpaid-work-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना काम पूरा भुगतान करने पर एक्सईएन समेत तीन सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना काम पूरा भुगतान करने पर एक्सईएन समेत तीन सस्पेंड
Thu, 03 Jan 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
electricity wire
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2016-17 में बिजली विभाग ने बिजली लाइन बिछाने, पोल लगाने व अन्य कामों के लिए 20 लाख का ठेका अंतिका प्राइवेट लिमिटेड को दिया था। कार्य के दौरान गुणवत्ता को लेकर कई सवाल भी उठे, पर तत्कालीन सरकार में राजनीतिक पहुंच के चलते मामला रफा दफा कर दिया गया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद गड़बड़ियाें और बिना काम पूरा किए भुगतान की शिकायत की गई।
विज्ञापन
योगी सरकार ने मंडल स्तरीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए। जांच टीम ने दो माह पहले गुपचुप ढंग से जिले में आई और स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही कई साक्ष्य भी इकट्ठा किए। विभागीय सूत्रों का कहना है कि जांच टीम ने पिछले सप्ताह ही रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। दोषी पाए जाने पर द्वितीय खंड में तैनात अधिशासी अभियंता तरनवीर सिंह, तत्कालीन कालपी एसडीओ अजय कुमार, जेई अशोक कुमार को एमडी एसके वर्मा ने निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को निलंबन का आदेश आने के बाद कार्रवाई का खुलासा हुआ। कालपी एसडीओ अजय कुमार का अभी छह माह पूर्व इटावा तबादला हुआ है। अधीक्षण अभियंता आरके गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि एमडी ने तीनों अफसरों को निलंबित किया है। कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन