{"_id":"6999fa03ba3e738dfd074a9d","slug":"three-people-including-a-woman-injured-in-a-bike-collision-orai-news-c-224-1-ori1005-140803-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में महिला समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र में ऊमरी नगर के पास भदौरिया पेट्रोल पंप के सामने दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, यहां गंभीर हालत होने पर दो को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोहन थाना क्षेत्र के सोनपुर निवासी बाइक सवार बलवीर (43) व सिरसा कलार के रिनिया गांव निवासी आशुतोष (25 ) शिवा देवी (23) की बाइक से टक्कर हो गई। राहगीरों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया, यहां से बलवीर व शिवा की गंभीर हालत होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। (संवाद)
गाड़ी धुलवाई के रुपये मांगने पर पीटा
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा निवासी रणवीर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि बघौरा निवासी चंद्रपाल सिंह सेंगर ने अपने साथियों के साथ आकर अपनी गाड़ी धुलवाई और रुपये मांगने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। (संवाद)