फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three people died in a road accident in a bike

सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत

Tue, 09 Feb 2021 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Three people died in a road accident in a bike
गांव में मृतकों के घर के बाहर गमगीन बैठीं महिलाएं - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें बाइक चला रहे युवक ने मौके पर और बाकी दो ने अस्पताल में दम तोड़ा। तीनों एक ही परिवार के थे। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास से कोई हेलमेट नहीं मिला है। तीनों उरई में किसी शादी समारोह से लौट रहे थे तभी रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। एक साथ हुई तीन मौतों से गांव में मातम पसरा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के उरई कोंच रोड पर ग्राम पनयारा के पास सोमवार रात तकरीबन दस बजे कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी बाइक सवार धनसिंह, मुन्नीलाल और तेजसिंह को किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे राहगीर ने 108 एंबुलेंस को सूचना दे दी। मौके पर तत्काल पहुंची एंबुलेंस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

बताते हैं कि बाइक चला रहे धनसिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। बाकी दोनों की मौत अस्पताल में हुई। तीनों गांव के निवासी और पीडब्ल्यूडी कर्मचारी गंगाप्रसाद की पौत्री की शादी में शामिल होने के लिए मुख्यालय उरई गए थे। वहां से एक ही बाइक पर तीनों अपने घर ऊमरी लौट रहे थे तभी रास्ते में हादसा हो गया। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम पसरा हुआ था। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में तीनों मृतक एक ही परिवार के थे। इनमें धनसिंह और मुन्नीलाल आपस में चाचा भतीजे थे, जबकि तेजसिंह धनसिंह का फुफेरा भाई था। वह जन्म से ही अपनी ननिहाल में रह रहा था। गांव वालों को जैसे ही सोमवार की रात हादसे की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। मंगलवार की सुबह जब तीन मौतों की सूचना मिली, तो पूरे गांव में मातम छा गया। पूरे दिन गांव के कई घरों में चूल्हे भी नहीं जले। परिजनों का भी रोरोकर बुरा हाल खराब रहा।

ग्राम पनयारा में सोमवार की रात हुआ हादसा कोई पहला नहीं था, इससे पहले भी इसी रोड पर हुए सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं। सड़क पर कई जगह गड्ढे हैं। इसके अलावा कोई यातायात संकेतक भी नहीं हैं। सड़क को क्षेत्र में खूनी सड़क के नाम से भी जाना जाता है। कुछ समय पूर्व नजदीक के गांव घुमरी के भी तीन लोग एक साथ इसी रोड पर सड़क हादसे में ठीक इसी तरह अपनी जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed