{"_id":"67a7a84c19fbd1e3020e6e46","slug":"three-new-tube-wells-and-40-roads-will-be-built-orai-news-c-224-1-ori1005-125632-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: तीन नए नलकूप और 40 सड़कें बनेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: तीन नए नलकूप और 40 सड़कें बनेंगी
Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। कई मोहल्लों की पानी की व्यवस्था में सुधार होगा। बस स्टैंड पर शौचालय और शहर के अंदर 40 से अधिक सड़कों का निर्माण होगा। वहीं, शहर से निकलने वाले कचरे का भी सही इलाज होगा। जो 15 वें वित्त में नगर पालिका को बजट मिला था। उसकी कार्ययोजना तैयार होकर डीएम के यहां से पास हो गई है। जल्दी ही काम शुरू हो जाएंगे।
टाइड ग्रांट( निर्दिष्ट अनुदान) और अनटाइड ग्रांट (बुनियादी अनुदान) 15वें वित्त आयोग की दो ग्रांट में नगर पालिका को 14 करोड़ 65 लाख 15 हजार 653 रुपये का बजट आवंटित हुआ था। इसकी कार्ययोजना तैयार करके नगर पालिका के अधिकारियों ने डीएम के पास भेजी, जिनमें डीएम के पास से संशोधित कर पास कर दिया गया है।
इस योजना में गर्मी को लेकर विशेष गौर किया गया है। गर्मी शुरू होने से पहले ही कई मोहल्लों की पानी की व्यवस्था में सुधार होगा। शहर में तीन नए नलकूप बनाए जाएंगे। इनके लिए कुछ पाइप लाइन भी पड़ेगी। शहर के अजनारी रोड पर बुद्ध बिहार के पास, वार्ड नंबर 04 में जय मां दुर्गा गेस्ट हाउस के पास, जालौन रोड पर नया नलकूप बनाया जाएगा। वहीं कुछ पुराने नलकूपों में सुधार होगा।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में कूप की मरम्मत और सुंदरीकरण किया जाएगा। मगराया स्थित एसडब्ल्यूएम प्लांट से तक सीसी सड़क निर्माण, आरटीओ ऑफिस के पीछे चुर्खी बाईपास रोड से नगर पालिका वर्कशॉप तक सीसी सड़क निर्माण, चुर्खी बाईपास रोड से डंपिंग ग्राउंड तक सीसी सड़क निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही वार्डों में भी करीब 40 सड़कों का निर्माण होगा। नए बस स्टैंड पर यात्रियों को सुविधा मिलेगी। अब आठ सीट का शौचालय बनवाया जाएगा। इसमें चार महिला चार पुरुष की सीट होंगी।
नगर पालिका खरीदेगी उपकरण
उरई। पालिका सिर्फ निर्माण ही नहीं कार्यालय और कर्मचारियों के लिए उपकरण खरीदेगी। इसमें कर्मचारियों के फावड़ा, पंजी, खोचा, गैती, कुल्हाड़ी, हथौड़ा, वर्दी, बूट, ग्लप्स, हेलमेट, डस्टबिन, सब्बल, पेड़ों व झाड़ियों की कटाई की मशीन, फॉगिंग मशीन, मोबाइल कंटेनर, व्हील्ड स्किड स्टीयर लोडर, डीजल हॉपर टिपर डंपर और स्वच्छता से संबंधित कई मशीनों की खरीद करेगी। इसकी भी योजना पास हो गई है।
वर्जन-
सफाई से लेकर पानी तक के कामों की योजना बनाई गई है, जिनमें सड़क निर्माण, नाली निर्माण, और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का विकास शामिल है। इन कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य है ताकि शहर के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। -राम अचल कुरील, ईओ पालिका