{"_id":"677ebbc55c5cd86a510ddc72","slug":"three-medical-store-operators-caught-selling-medicines-without-prescription-orai-news-c-224-1-ori1005-124340-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना पर्चे के दवाइयां बेचने वाले तीन मेडिकल स्टोर संचालक पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना पर्चे के दवाइयां बेचने वाले तीन मेडिकल स्टोर संचालक पकड़े
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर जांच करतीं औषधि निरीक्षक डॉ. देवयानी दुबे।
- फोटो : मेडिकल स्टोर पर जांच करतीं औषधि निरीक्षक डॉ. देवयानी दुबे।
उरई। सीएमओ कार्यालय के परिसर में बने नेत्र चिकित्सालय के पास खुले मेडिकल स्टोर संचालक बिना पर्चे की दवाइयां बेच रहे हैं। इससे मरीजों का शोषण हो रहा है। पिछले दिनों नेत्र अस्पताल में हंगामे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा ने औषधि निरीक्षक को जांच-पड़ताल के निर्देश दिए थे।
इस पर औषधि निरीक्षक डॉ. देवयानी दुबे ने बुधवार को नेत्र अस्पताल के सामने स्थित तीन दुकानों का निरीक्षण किया। विमल मेडिकल स्टोर के संचालक अजीत सिंह, पूजा मेडिकल स्टोर के संचालक संतोष व हरिओम मेडिकल स्टोर के संचालक संजय कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ की। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं मिलीं। दवाएं बिना डॉक्टर के पर्चे पर दी जा रही थीं। न तो उनका बिल दिया जा रहा था और न ही कंप्यूटराइजेेशन हो रहा था। रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। क्रय-विक्रय का कोई लेखा-जोखा नहीं मिला।
इस पर औषधि निरीक्षक ने तीन मेडिकल स्टोर संचालकों को खूब फटकार लगाई और तीनों संचालकों को नोटिस जारी किया। छापे की खबर मिलते ही परमहंस मेडिकल स्टोर का संचालक दुकान बंद करके भाग गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दर्द निवारक, एंटीबायोटिक और आंख की दवाओं के पांच नमूने लेकर उनकी जांच एवं विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा। औषधि निरीक्षक ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट ने पिछले दिनों नेत्र अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल के बाहर बने मेडिकल स्टोरों की जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर छापा मारा गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।