फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Three lifts will be installed at Orai railway station, convenience will increase

Jalaun News: उरई रेलवे स्टेशन पर लगेंगी तीन लिफ्ट, बढ़ेगी सहूलियत

Mon, 23 Sep 2024 05:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 23 Sep 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Three lifts will be installed at Orai railway station, convenience will increase
उरई। रेल यात्रियों की सुविधाओं में बढ़ोतरी की जा रही है। अब रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर जीआरपी थाने के पास बने फुट ओवरब्रिज में लिफ्ट लगाने की तैयारी है। लिफ्ट लगाने के लिए प्रयागराज की आकाश कंस्ट्रक्शन कंपनी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

रेल अधिकारियों का कहना है कि लिफ्ट लगने के बाद यात्रियों को सहूलियत होगी। लिफ्ट लगभग पचास लाख की लागत से लगाई जा रही है। उरई स्टेशन पर कुल तीन लिफ्ट लगाई जा रही है। बता दें कि उरई रेलवे स्टेशन पर कायाकल्प योजना के तहत सुंदरीकरण और विस्तारीकरण का काम किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर पर कानपुर की तरफ एक और 40 फीट चौड़ा फुट ओवरब्रिज बनाया जाना है।
विज्ञापन


बताया कि इसके लिए रोहतक हरियाणा की कंपनी धारीवाल कंस्ट्रक्शन को जिम्मेदारी दी गई है। यह फुट ओवरब्रिज करीब पांच करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। इसी फुट ओवरब्रिज में दो लिफ्ट लगाने का काम किया जा रहा है। यह दोनों काम जल्द शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कंपनी लिफ्ट का काम जल्द ही शुरू करेगी। जिससे दिव्यांग, बुजुर्गों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प का काम लगभग अंतिम चरण में चल रहा है। अगले महीने तक यह काम पूरा होने की उम्मीद है। जिससे यात्रियों को और अधिक सुविधा मिलेगी। बता दें कि अब उरई स्टेशन पर तीन लिफ्ट लगाई जाएगी।

सुंदरीकरण के काम में तेजी लाने के निर्देश



उरई। अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे कायाकल्प के काम का सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्क्स विवेक दुबे के साथ स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि अगले महीने डीआरएम का दौरा प्रस्तावित है। उसके पहले काम पूरा हो जाना चाहिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था से कहा कि सर्कुलेटिंग एरिया का काम तेजी से पूरा किया जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed