{"_id":"598a00144f1c1b60718b480b","slug":"three-fell-by-train-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से तीन गिरे, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से तीन गिरे, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/उरई
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
उरई। झांसी जिले के मोठ स्टेशन के पास चलती ट्रेन से तीन यात्री गिर पड़े। इनमें से एक की मौके पर ही हो गई। जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जाता है कि हादसे के कारण ट्रेन को भी काफी देर तक आउटर पर ही रोक रखा गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि घायलों के परिजनों को सूचना कर दी गई है। मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस सोमवार की रात झांसी से उरई की ओर आ रही थी। इस दौरान ट्रेन जब मोठ व नंदखास स्टेशनों के बीच से गुजर रही थी तभी, जनरल बोगी के गेट पर खड़े यात्री संतोष 19 पुत्र रामखिलावन का संतुलन बिगड़ गया।
विज्ञापन
इससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया। नीचे गिरते समय उसने हैदराबाद निवासी 22 वर्षीय धर्म तेंजा पुत्र कल्कि मूर्ति व ग्राम पाली सहजनवा गोरखपुर निवासी 20 वर्षीय विकास पुत्र रमेश को पकड़ने की कोशिश की। इस पर वे दोनों भी संतोष के साथ ट्रेन से नीचे गिरे लेकिन दोनों गेट का हैंडल पकड़े रहे। इससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। हादसा देख बोगी के यात्रियों में हड़कंप मच गया। आननफानन में चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोका गया। इसके बाद रेल अधिकारी और जीआरपी भी मौके पर पहुंच गई। संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मतेजा और विकास को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों को तत्काल ही उरई जिला अस्पताल लाया गया। जीआरपी प्रभारी हरिशंकर ने बताया कि घायलों के परिजनों को फोन पर सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन