फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of potholes on ten kilometer road, even walking difficult

Jalaun News: दस किलोमीटर मार्ग पर हजारों गड्ढे, पैदल चलना भी मुश्किल

Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Thousands of potholes on ten kilometer road, even walking difficult
आटा। ओवरलोड वाहनों ने आटा -इटौरा के दस किलोमीटर मार्ग को गड्ढेदार कर दिया है। हालत यह है कि मार्ग में एक हजार से अधिक गड्ढे हो चुके हैं। वाहन तो दूर पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग से उड़ने वाली धूल से लोगों को कई परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है। विभाग ने 25 करोड़ का बजट बनाकर शासन को भेजा गया है। लेकिन स्वीकृति न मिलने से सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। अधिकारियों का कहना है कि अब सड़क को चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन

आटा से इटौरा के इस मार्ग में लगातार ओवरलोड वाहन निकलने से पूरा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इस मार्ग से करीब दो दर्जन गांवों के लोगों का प्रतिदिन आना जाना रहता है। खराब सड़क होने से धूल उड़ रही है। सड़क पर एक कदम भी चलना मुश्किल हो रहा है। इसके बाद भी विभाग ध्यान नही दे रहा है। सड़क पर दो से तीन फीट गहरे गड्ढे हैं। इससे अक्सर छोटे वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे जाम की स्थिति बन जाती है। प्रतिदिन जाम व धूल से लोग परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि ओवरलोड वाहनों के निकलने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। हालत यह है कि इस मार्ग से लोग पैदल भी निकलना नहीं चाहते हैं। लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों का ध्यान नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के जेई ब्रजेंद्र संखवार का कहना है कि सड़क के चौड़ीकरण की लागत 25 करोड़ का प्रस्ताव लखनऊ मुख्यालय भेज दिया गया है। बजट मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed