फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thousands of bighas of crops drowned in the water released from Karai Bandha

Jalaun News: करई बंधा से छोड़े गए पानी में हजारों बीघा फसल डूबी

Fri, 11 Aug 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 11 Aug 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Thousands of bighas of crops drowned in the water released from Karai Bandha
कोंच। सीमावर्ती जनपद झांसी की मोंठ तहसील के गांव करई में स्थित बंधा से छोड़े जाने के कारण मोंठ तहसील क्षेत्र के करीब आधा दर्जन और कोंच तहसील क्षेत्र के दर्जन भर से अधिक गांवों में बोई गई हजारों बीघा खरीफ की फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो गई हैं, इससे किसान सदमे में हैं। करई से छोड़े गए पानी से स्थिति बिगड़ने की जानकारी मिलने पर एसडीएम अतुल कुमार के निर्देश पर संबंधित विभाग के एसडीओ और जेई ने गांवों का दौरा कर स्थिति जानी और अपनी रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

करई गांव स्थित बंधे से छोड़े गए पानी से मोंठ तहसील क्षेत्र के ग्राम करई के अलावा उजयारपुरा, इमिलिया, मड़ोरा, बैदोरा तथा कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम किशुनपुरा, भेंपता, कमतरी, फुलैला, खैरी, सेता, मंगरा, इमलौरी, परैथा, डाढी आदि गांवों में स्थित हजारों बीघा कृषि भूमि में खरीफ की फसल में तिल, धान, मूंगफली, उड़द के अलावा मैंथा की फसल डूब गई जिससे अन्नदाता सदमे में दिखाई दे रहे है।
विज्ञापन

कभी अतिवृष्टि तो कभी ओलावृष्टि, कभी बाढ़ तो कभी सूखा जैसी आपदाओं से जूझते जूझते किसान की कमर लगभग हर साल टूटती है लेकिन हार माने बिना वह हर बार फिर खड़ा हो जाता है इस उम्मीद से कि शायद ऊपर वाला अबकी बार जरूर रहम कर देगा। ग्राम किशुनपुरा निवासी किसान मनोहर सिंह, भेंपता के भरत पटेल, सेता के कृष्ण कुमार ने कहा है कि लगभग हर साल करई बंधा से पानी छोड़ा जाता है लेकिन किसानों को नुकसान से बचाने के लिए प्रशासन समय रहते कोई तैयारी नहीं करता है। उन्होंने खराब हुईं फसलों के एवज में क्षतिपूर्ति प्रदान किए जाने की मांग शासन-प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम ने बताया कि कुछ खेतों में पानी भरा हुआ है लेकिन खतरे जैसी फिलहाल कोई बात नहीं है। पानी भी कम होता जा रहा है। पूरी रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्यवाही के लिए ऊपर भेजी जाएगी। उधर, तहसीलदार आलोक कटियार ने भी राजस्व कर्मियों संग गांवों का दौरा कर स्थिति देखी। उन्होंने बताया कि करई से छोड़े गए पानी की निकासी पिरौना नहर और मलंगा नाला कोंच में लगातार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed