{"_id":"6a231a5f48617bb3b40b53c7","slug":"those-involved-in-black-marketing-of-ration-will-not-be-spared-pandey-orai-news-c-224-1-ori1005-145154-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की कालाबाजारी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन की कालाबाजारी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे : पांडेय
विज्ञापन
फोटो - 28 मेडिकल कॉलेज में कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय का स्वागत करते संयोजक सुदामा दीक्षित व अन
उरई। सरकार द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के लिए दी जाने वाली रसद सामग्री की कालाबाजारी किसी भी सूरत में नहीं होने दी जाएगी यदि कोई अधिकारी या कोटेदार इसमें लिप्त पाया जाता है, अगर शिकायत प्राप्त होती है तो निश्चित रूप से संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह बात प्रदेश सरकार के खाद्य रसद आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने भाजपा नेता के आवास क्षीर सागर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान बोलते हुए कही।
कैबिनेट मंत्री ने प्रेसवार्ता में भाजपा नेता पूर्व ब्लाॅक प्रमुख सुदामा दीक्षित को अपना छोटा भाई बताते हुए कहा कि निश्चित रूप से यह बेहद ही ऊर्जावान व्यक्ति हैं और पार्टी के लिए हमेशा मददगार रहते हैं।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित ही सरकार वह तमाम कदम उठाने जा रही है जिसके माध्यम से गरीबों की रेखा के नीचे जी रहे लोगों को बढ़ावा मिल सके और उन्हें अपने जीवन यापन में सुगमता प्राप्त हो सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा ही अपने सभी सदस्यों को इस बात के लिए प्रेरित करते हैं कि वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे लाभ पहुंचाये।
विज्ञापन
वार्ता के समय सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुदामा दीक्षित, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गुप्ता,पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ गिरीश चतुर्वेदी,सभासद अन्नू शर्मा आदि रहे।
मंत्री मनोज पांडे का ई-रिक्शा, ऊंट-बग्घी और बुलडोजर से अनोखा स्वागत
मंत्री मनोज कुमार पांडेय सबसे पहले वह बनखंडी देवी मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने मंहत जमुनादास से आशीर्वाद लिया। इसके बाद स्वागत जुलूस में ई-रिक्शा, राजस्थानी ऊंट, बैलगाड़ियां, घोड़ा-बग्घी और बुलडोजर शामिल रहे, जो पूरे मार्ग पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। मंत्री का काफिला जब मेडिकल कॉलेज पहुंचा तो वहां भी उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
सर्किट हाउस से विकास भवन तक रही गतिविधियां
मंत्री मनोज पांडेय पहले सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हालचाल जाना। इसके बाद वे विकास भवन पहुंचे, जहां रानी लक्ष्मीबाई सभागार में जिले के विकास कार्यों और विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, ग्राम्य विकास और राशन वितरण सहित सभी विभागों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।