{"_id":"5d963f018ebc3e93c315a0d6","slug":"thieves-took-away-goods-worth-1-5-lakh-including-cash-jewelery-orai-news-knp5175572128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने नगदी जेवर समेत डेढ़ का माल किया पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने नगदी जेवर समेत डेढ़ का माल किया पार
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान बिलखती महिला
- फोटो : ORAI
पहाड़गांव(जालौन)। थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम भेंपता में बुधवार रात चोरों ने घर में घुसकर कमरों में रखे बक्से व सूटकेस तोड़कर लगभग डेढ़ लाख के नगदी जेवर पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब घरवाले सोकर उठे तो चोरी होने का पता चला। गृहस्वामी ने थाना कैलिया पुलिस को सूचना दी है।
कैलिया थाना क्षेत्र के भेंपता निवासी जयराम पुत्र काशीराम पाल के घर पर बुधवार रात चोर दीवार फांदकर घुस गए और कमरो में रखे बक्से व सूटकेस के ताले तोड़कर पांच हजार रुपये, मंगलसूत्र, अंगूठी, झुमकी, दो जोड़ी बाला, चांदी की हाफपेटी, पायल, बिछुआ, हथफूल, तोड़ियां, छह जोड़ी चूरा, चार चांदी के सिक्के आदि लेकर रफूचक्कर हो गए। सुबह जब घर के लोग सोकर जागे तो कमरों में बिखरा पड़ा सामान देख सन्न रह गए।
गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गांव में देवी जागरण के कारण रात में ग्रामीणों की आवाजाही भी बनी रही फिर भी चोरों ने घटना को अंजाम देने का दुस्साहस कर एक तरह से पुलिस को चुनौती दी है। इसके बाद चोरों ने पड़ोसी के दरवाजे की कुंडी चढ़ा दी और पास के एक मकान में भी घुसे पर वहां से वह कुछ नहीं ले जा सके।