फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves targeted an empty house and stole goods worth thousands.

Jalaun News: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों का सामान कर ले गए चोरी

Tue, 18 Aug 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted an empty house and stole goods worth thousands.
कालपी। नगर के मोहल्ला गणेशगंज में परिवार के बाहर जाने का फायदा उठाकर चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। बदमाश घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


गणेशगंज निवासी राजा कुशवाहा अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रोजगार के सिलसिले में खागा, फतेहपुर गए हुए हैं। इसी दौरान उनका मकान सूना था। सोमवार को चोरी की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ राजेश कमल और कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्मा तिवारी ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिवार के लौटने के बाद ही चोरी गए सामान और नुकसान की सही जानकारी सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed