{"_id":"601edd7f8ebc3ed65123011e","slug":"thieves-shown-in-cctv-footage-expected-to-be-revealed-soon-orai-news-knp6103121102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, जल्द खुलासा होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर, जल्द खुलासा होने की उम्मीद
विज्ञापन
एट में पंजाब नेशनल बैंक में चोरी करने गया चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद
- फोटो : ORAI
एट (जालौन)। दीवार तोड़कर बैंक में चोरी करने के प्रयास करने वाले चोर की सीसीटीवी में फुटेज मिलने के बाद सीओ कोंच के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमें बनाई गई हैं। वे चोर को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो बैंक चोरी का जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
बता दें कि कस्बे के नवीन गल्ला मंडी के परिसर में स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में चार फरवरी की रात को बाथरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर ने लॉकर और एटीएम को तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया था। चोर की हरकतें सीसीटीवी में कैमरे में कैद हो गई। जब वह लॉकर एटीएम तोड़ने में सफल नहीं हुआ तो सीसीटीवी कैमरा उखाड़ कर नाले में फेंकता हुआ मौके से भाग गया था।
पांच फरवरी सुबह कर्मचारी ने बैंक खोली तो बिखरा हुआ सामान और टूटे हुए गेट देखे तो हड़कंप मच गया था। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू की वहीं एसपी यशवीर सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे के नेतृत्व में एट पुलिस, सर्विलांस, एसओजी की टीमों को लगाकर घटना का खुलासा करने का निर्देश दिया है। पुलिस टीमों ने आरोपी को पकड़ने के लिए दबिशें देना शुरू कर दी हैं। सीओ राहुल पांडेय का कहना है कि जल्द ही चोर को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।