फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Thieves broke the locks of three shops, crossed the goods

Jalaun News: चोरों ने तीन दुकान के ताले तोड़े, सामान पार

Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 29 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of three shops, crossed the goods
कोंच। कस्बे की तीन दुकानों से चोरों ने नकदी समेत सामान पर कर दिया। एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की उक्त वारदात कैद भी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला नया पटेलनगर निवासी नीरज अग्रवाल नदीगांव रोड पर ब्लॉक कार्यालय के समीप पेटीज आदि की दुकान खोले हुए है। रविवार की रात चोरों ने उसकी दुकान में लगे ताले तोड़ दिए और अंदर गोलक में रखे करीब 25 हजार रुपये सहित 15 हजार रुपये के कूपन व करीब 25 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं कुछ दूर आगे ही अरविंद राठौर निवासी गांधीनगर के गैरेज के ताले तोड़कर चोरों ने तीन बैटरी, गैस टंकी, इंजन पार्ट्स का सामान सहित कुल 70 हजार रुपये का सामान पार कर दिया। उधर, पंचानन चौराहे पर स्थित नईम मंसूरी निवासी तिलकनगर की दुकान के भी चोर ताले तोड़कर अंदर दाखिल हो गए। दुकान में बैठकर छोटी आढ़त चलाने वाले मोहल्ले के ही राजेंद्र अग्रवाल का दुकान में काफी सामान रखा हुआ था। चोर 50 किलो गेहूं की बोरी अपने साथ ले गए जबकि शेष अन्य बोरियां दुकान के बाहर ही छोड़कर मौके से भाग गए। चोर प्लायर्स, लोहे का पतला नुकीला सरिया व टूटे ताले भी दुकान के बाहर ही छोड़ गए। सुबह जब उक्त दुकानदार अपनी अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें दुकानों के ताले टूटे हुए मिले और अंदर का सामान बिखरा हुआ मिला। चोरी की सूचना मिलने पर मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। नीरज अग्रवाल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की घटना कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक का कहना है मंडी चौकी प्रभारी नीतीश कुमार को भेजा गया है। पीड़ित दुकानदारों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed