{"_id":"6916388e061987e57d0e9ff2","slug":"thieves-broke-into-the-house-and-stole-jewellery-worth-lakhs-orai-news-c-224-1-ori1005-136859-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर समेट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मकान के ताले तोड़कर लाखों के जेवर समेट ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो - 02 चोरों द्वारा कमरे में फैलाया गया सामान। संवाद
उरई। नया पटेल नगर की बैंक कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात व नकदी पार कर दी। महिला घर लौटी तो कमरे का टूटा ताला व बिखरा सामान देखकर उसके होश उड़ गए। सीओ का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर निवासी राजेश्वरी पत्नी स्व. रघुनाथ सिंह 7 नवंबर को बेटे के पास फतेहपुर गई थीं। उनकी बेटी निशा घर पर थी लेकिन वह 11 नवंबर की रात को मकान में ताला लगाकर आटा गांव स्थित दूसरे घर में चली गईं। रात में घुसे चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये के सोने - चांदी के आभूषण पार कर दिए।
बुधवार शाम को जब राजेश्वरी घर लौटी तो कमरे का टूटा ताला व अंदर बिखरा सामान देखकर उसकी चीख निकल गई। महिला ने बताया कि चोर उसके मकान से सोने की दो नथ, सोने की बेंदी, सोने की चार चूड़ियां, सोने का हार, सोने के तीन जोड़ी कान के टॉप्स, चांदी की छह जोड़ी बिछिया, चांदी का कड़ा, चांदी के 12 सिक्के व 60 हजार रुपये चोरी हो गए हैं। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।