फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   There is no immediate relief, leaving many passengers disappointed

Jalaun News: तत्काल में भी नहीं आसरा, कई यात्री मायूस

Sat, 25 Oct 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
There is no immediate relief, leaving many passengers disappointed
फोटो- 26 उरई रेलवे स्टेशन पर झांसी गांधीनगर से बनारस जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस। संवाद
उरई। छठ पूजा के लिए बिहार व पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। तत्काल टिकट भी यात्रियों का सहारा नहीं बन पा रहे हैं। शुक्रवार को तत्काल की लाइन में लगे कई यात्रियों को मायूसी हाथ लगी। तत्काल के सेकेंड एसी के लिए मुंबई के लिए दो टिकट बन पाए तो स्लीपर क्लास में भी मुंबई के लिए तीन तत्काल टिकट बन पाए।
विज्ञापन




दीपावली के बाद छठ पूजा के लिए लोग अपने घरों को जाना चाह रहे हैं। कुछ नौकरी व काम धंधे पर लौट रहे हैं। ऐसे में ट्रेनों का टिकट पाने के लिए यात्री परेशान हो रहे हैं। पुष्पक एक्सप्रेस में 31 अक्तूबर तक किसी भी श्रेणी में जगह नहीं है। कुशीनगर एक्सप्रेस का भी यही हाल है। अहमदाबाद से बनारस जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस में तीन नवंबर तक फुल है। आज इस ट्रेन में तत्काल का एक भी टिकट नहीं बन पाया। तिरुअनंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस में पांच नवंबर तक किसी भी श्रेणी में जगह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

तत्काल में भी इस ट्रेन का टिकट लेने गए यात्रियों को मायूसी लगी। पनवेल से गोरखपुर में भी आज तत्काल टिकट नहीं मिल पाया। शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी श्रेया का कहना है कि उन्होंने झांसी से ताज एक्सप्रेस से दिल्ली जाना था, दो दिन से तत्काल टिकट के लिए मशक्कत कर रहे हैं लेकिन टिकट नहीं बन पाया। अब प्राइवेट बस से ज्यादा किराया देकर दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बड़ागांव निवासी सुरेश निरंजन का कहना हैं कि कटिहार जाने के लिए दो दिन से तत्काल टिकट के लिए परेशान हो रहे है लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि रोडवेज द्वारा अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया है, लेकिन उसमें भी अपेक्षानुसार सवारियां नहीं मिल रही है। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेनों का भी संचालन किया गया है।











उरई स्टेशन पर 55 सीसीटीवी कैमरे सक्रिय


उरई। त्योहारों पर निगरानी के लिए रेलवे ने सभी स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय कर दिए हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए यह व्यवस्था की गई है। उरई स्टेशन पर 55 कैमरे सक्रिय हैं। इनसे निगरानी की जा रही है। कंट्रोल रूम से मॉनीटरिंग हो रही है। (संवाद)








फोटो-चेन पुलिंग के बाद दौड़ते यात्री। संवाद



कैपिटल एक्सप्रेस में चेन पुलिंग



उरई। त्योहारों पर भीड़ के कारण सवारियां ने गांधीनगर से बनारस जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस (22468) की चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते यह ट्रेन 15 मिनट उरई स्टेशन पर अतिरिक्त खड़ी रही। शुक्रवार को अपने निर्धारित समय दोपहर 3.28 बजे के स्थान पर 4 बजे उरई स्टेशन पहुंची कैपिटल एक्सप्रेस जब निर्धारित स्टापेज के बाद गंतव्य की ओर रवाना हुई तो ट्रेन में न चढ़ पाने के कारण कुछ यात्रियों के साथियों ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ट्रेन 15 मिनट रुकी और 4.18 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई। (संवाद)

फोटो- 26 उरई रेलवे स्टेशन पर झांसी गांधीनगर से बनारस जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस। संवाद

फोटो- 26 उरई रेलवे स्टेशन पर झांसी गांधीनगर से बनारस जाने वाली कैपिटल एक्सप्रेस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed