{"_id":"5ebd90488ebc3ea821497911","slug":"theft-by-breaking-shop-lock-orai-news-knp560176679","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालौन। चोरों ने घर में संचालित दुकान का ताला तोड़कर 20 हजार का सामान एवं गुल्लक में रखे 5500 रुपये चोरी कर लिए। पीड़ित दुकानदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तांबा निवासी दुकानदार सुरेंद्र पचौरी ने पुलिस को बताया कि वह घर में ही किराना की दुकान खोले है। बुधवार रात वह दुकान को बंद कर घर में जाकर सो गए। रात में लगभग 3 बजे दुकान का ताला तोड़कर चोर लगभग 20 हजार का किराना व जनरल स्टोर का सामान चोरी कर ले गए। इतना ही नहीं चोरों ने गुल्लक में रखे 5500 रुपये नगद भी चोरी कर लिए हैं। सुबह आंख खुलने पर जब वह घर से निकलकर दुकान में आया तो ताले टूटे देखकर चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित दुकानदार ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका सामान व नगदी बरामद कराने की गुहार कोतवाली पुलिस से लगाई। तहरीर पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।