{"_id":"66ca3eb1f61917f99e071756","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-the-train-orai-news-c-224-1-ori1001-118833-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
Sun, 25 Aug 2024 01:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
उरई। युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक शराब का लती था। परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर निवासी गोलू (22) एक कैफे में काम करता था। शनिवार सुबह वह घर से निकला और उसने झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक स्थित अजनारी फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लोगों ने बताया कि युवक दो घंटे पहले ही ट्रैक के किनारे घूम रहा था और ट्रेन के आते ही उसके सामने कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि पिता की कई वर्ष पहले मौत हो चुकी है। वह मां जयदेवी के साथ रहकर एक कैफे में काम करता था। बताया कि वह शराब का लती था। उसकी मौत से मां जयदेवी सहित अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।