फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The wife of a soldier appealed to the SP regarding the robbery of lakhs of rupees.

Jalaun News: लाखों की लूट की घटना को लेकर फौजी की पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार

Sat, 21 Feb 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The wife of a soldier appealed to the SP regarding the robbery of lakhs of rupees.
फोटो - 06 एसपी को शिकायती पत्र देने जाती पीड़िता व रिटायर्ड फौजी। संवाद
उरई। मोहल्ला सुशील नगर में मारपीट के बाद करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और नकदी की लूट के मामले में फौजी सुरजीत सिंह की पत्नी पिंकी जिले के सेवानिवृत्त फौजियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और शिकायती पत्र सौंपकर सुरक्षा व कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह शहर के सुशील नगर स्थित अक्षय गार्डन के पास रहती हैं। 19 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे करीब सात से आठ बदमाश मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए। बदमाशों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। इनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये थी जब उसकी आंख खुली तो विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ बेरहमी से पिटाई की। बेटे ने ललकारा तो बदमाशों ने उसके साथ भी मारपीट की। बताया कि जब तक घर में मौजूद जेवरात और नकदी नहीं दे दी गई, तब तक आरोपी मारते-पीटते रहे। इसी बीच उनका बेटा एटीएम से 20 हजार रुपये निकालकर घर लाया था। बदमाशों ने उसे धमकाकर पूरी रकम भी छीन ली।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जाते-जाते बदमाश उन्हें धमकी देकर गए कि वे दोबारा उनके घर आएंगे। इस धमकी के बाद से पूरा परिवार भयभीत है और घर में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed