फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The watchman, body was burnt with knives

चाकुओं से चौकीदार को गोदा, शव फूंका

Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
The watchman, body was burnt with knives
-मृतक धरम कुशवाहा की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
उरई (जालौन)। किसान व्यापारी के घर में चौकीदार की बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। फिर शव को डीजल डालकर फूंक दिया। इसके बाद वहां से ट्रैक्टर व बोरिंग मशीन लूटकर भाग निकले। घर से धुआं उठाता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। यह देख बदमाश ट्रैक्टर और बोरिंग मशीन छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल भी की। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि बदमाशों का कुछ सुराग मिला है। चौकीदार के बेटे ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वारदात शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड स्थित मोहल्ला नया पटेलनगर में हुई। किसान व व्यापारी कृष्णमुरारी के मकान के बाहरी हिस्से में उनके कृषि यंत्र व ट्रैक्टर आदि खड़े रहते हैं। इनकी रखवाली के लिए उन्होंने चार वर्ष पहले धरम कुशवाहा (50) पुत्र गजोले निवासी मिहोना जिला भिंड मध्य प्रदेश को चौकीदारी के लिए रखा था। शनिवार की रात लगभग सवा नौ बजे किसान के घर पहुंचे बदमाशों ने चौकीदार धरम पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन

हत्या के बाद बदमाशों ने शव को डीजल डालकर फूंक दिया। फिर बदमाश वहां खड़े ट्रैक्टर व बोरिंग मशीन लेकर भाग निकले। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की। फोर्स के साथ एएसपी एके सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, ट्रैक्टर लेकर औरैया की ओर भाग रहे बदमाशों का सामना कुठौंद की पिकेट पुलिस से हो गया। इस पर बदमाश ट्रैक्टर, मशीन छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सुशीला, बेटा सोनू, संजय व सरमन ने पुलिस को बताया कि एट थाना क्षेत्र के एक रिश्तेदार ने धरम को चार वर्ष पहले चौकीदारी के लिए नौकरी पर लगवाया था। एएसपी के मुताबिक, बदमाश एक है कि अधिक अभी कुछ कहा नही जा सकता। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। वारदात पर कृष्णमुरारी पुत्र लक्ष्मनदास मिश्रा ने बताया बीते चार साल से धरम उसके कोंच रोड स्थित घर में रहकर चौकीदारी का कार्य कर रहा था। उसकी किससे रंजिश चल रही थी इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं हैं।

पुलिस को वारदात में किसी करीबी का हाथ होने की भी आशंका है क्योंकि बदमाशों ने अंदर से कुंडी बंद कर घटना को अंजाम दिया। अगर बदमाश लूट के इरादे से आते तो देर रात आते। घर से धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची तो मेन गेट अंदर से बंद था। इस पर पुलिस को दूसरे गेट की ओर से दीवार फांदकर अंदर जाना पड़ा। जब पुलिस अंदर पहुंची तो हत्या होने की जानकारी मिली। जिस तरीके से अधेड़ की धारदार हथियार से ताबड़तोड वार कर हत्या की गई है। उससे यह लग रहा है कि रंजिश का मामला है। वह जिंदा न बच पाए तो शरीर पर डीजल डालकर आग भी लगा दी गई। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed