{"_id":"69863a64f6ebf92e24070b75","slug":"the-victims-video-went-viral-she-said-everything-happened-with-consent-orai-news-c-224-1-ori1005-140153-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पीड़िता का वीडियो वायरल, बोली- सब कुछ सहमति से हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पीड़िता का वीडियो वायरल, बोली- सब कुछ सहमति से हुआ
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह पूरे घटनाक्रम को सहमति से होना बताते हुए अपने परिजनों पर गंभीर आरोप लगा रही है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वीडियो में छात्रा का कहना है कि जिस युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है, उसके साथ जाना-आना उसकी सहमति से था। उसने दावा किया कि परिजनों ने उसकी मर्जी के खिलाफ युवक के विरुद्ध जबरन प्राथमिकी दर्ज कराई और दबाव बनाकर उसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
छात्रा ने वीडियो में यह भी कहा है कि वह डर और पारिवारिक दबाव में थी इसलिए पहले सामने आकर सच नहीं बोल सकी। अब वह अपनी बात सार्वजनिक कर रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले पीड़िता के पिता की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मकान मालिक के बेटे और उसके परिजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप था कि युवक ने छात्रा को बहला-फुसलाकर कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाया और दोस्त के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता के वायरल वीडियो के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है। एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।