फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The twin brothers also made a mark in foreign countries

Jalaun News: जुड़वा भाइयों ने विदेश में भी जमाई धाक

Thu, 10 Aug 2023 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 10 Aug 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
The twin brothers also made a mark in foreign countries
उरई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई (मेंटल मैथ) की प्रतियोगिता में जिले के दो होनहार छात्रों ने देश के लिए दो स्वर्ण और ट्रॉफी जीती हैं। इस प्रतियोगिता में क्वालीफाई करने के बाद इंडोनेशिया में तीन राउंड की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई देशों के छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शहर के पाठकपुरा निवासी पेशे से व्यापारी नवनीत माहेश्वरी के दो बेटे ऋषभ और राघव नौ साल के हैं। जिन्होंने हाल में ही इंडोनेशिया में आयोजित हुई मेंटल मैथ्स की इक्वेशन को चंद मिनटों में सॉल्व कर दिया। तीन राउंड की इस प्रतियोगिता को जीतने के बाद वहां पर छात्रों को सम्मानित किया गया और स्वर्ण जीतने वाले ऋषभ और राघव का नगर में भव्य स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों से होनहार बच्चों का जुलूस निकाला गया। इस दौरान छात्रों पर फूलमाला की बारिश की गई। छात्रों की इस सफलता पर मां पूजा माहेश्वरी, रविशंकर माहेश्वरी, दीपा महेश्वरी, तारा देवी महेश्वरी बृजेश, रागिनी, प्रज्ञा काफी खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed