{"_id":"60709b9a8ebc3e59176b868c","slug":"the-tractor-trolley-was-also-burnt-along-with-the-crop-orai-news-knp622562910","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल के साथ ट्रैक्टर-ट्ऱॉली भी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल के साथ ट्रैक्टर-ट्ऱॉली भी जली
विज्ञापन
एट थाना क्षेत्र के ग्राम चमारी में थ्रैसिंग करते समय गेहूं की रखी हुई फसल में लगी आग
- फोटो : ORAI
एट/कुठौंद। एट थाना क्षेत्र के बिरगुआ चमारी गांव स्थित मंदिर की दो बीघा जमीन की गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करते वक्त ट्रैक्टर की चिंगारी से फसल में आग लग गई। हादसे में दो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ट्रैक्टर-ट्ऱॉली भी जल गई। मंदिर के महंत गोपालदास बाबा ने बताया कि थ्रेसिंग करते समय घटना हो गई। उन्होंने इसकी सूचना दमकल को दी थी। जब तक दमकल पहुंची तब तक फसल जल चुकी थी। आग से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
वहीं, कुठौंद कसबा के किसान संतराम पाल की गेहूं की दो बीघा फसल में अचानक आग लग गई। कारण का पता नहीं चल सका। आसपास मौजूद किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का कहना था कि अगर समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो काफी फसल जल जाती।
उधर, कालपी संवाद के अनुसार, नगर के मोहल्ला मिर्जा मंडी में एक मकान में आग लग गई। आग लगने से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पीड़ित आरती शुक्ला ने बताया कि मकान में रात करीब 2 बजे आग लगी थी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पाकर प्रभारी अग्निशमन अधिकारी चंद्र प्रकाश के साथ दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया लगभग एक लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया।