फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The three lost their lives in road accidents

सड़क हादसों में तीन ने जान गंवाई

Wed, 16 Mar 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 16 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
The three lost their lives in road accidents
accident - फोटो : अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन युवकों की जान चली गई। बाइक से जा रहे तीनों युवकों को हेलमेट नहीं लगाना महंगा पड़ा और सिर में लगी गंभीर चोट से उनकी जान चली गई। तमाम बार जागरूक किए जाने के बाद भी जिले में युवक बिना हेलमेट के ही मोटरसाइकिल, स्कूटर चला रहे हैं। इससे उनकी जान पर हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


पिरौना में ट्रक की टक्कर से दो बाइकसवार मरे
बाइक से दोस्त के साथ एट जा रहे दो युवकाें की बाइक में पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाए थे। इससे सिर की चोट ने उनकी जान ले ली।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के गांव चमरौंधा निवासी मंगल सिंह(22) पुत्र मानसिंह अहिवार अपने साथी पवन (20) निवासी कं कनखेड़ा थाना एट के साथ बाइक से एट जा रहा था। मंगलवार की देर रात करीब 10 बजे जब उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के गंाव सोमई के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार
विज्ञापन
विज्ञापन


दी। इससे दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घायलाें को जिला अस्पताल भिजवाया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को आवश्यक क ार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनाें की तहरीर पर एट थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है।

स्कार्पियो की टक्कर से युवक की मौत
बहन के घर से गांव लौट रहे बाइक सवार युवक को माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अहेता के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हेलमेट न लगाने से हेड इंजरी होने के कारण उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और बंगरा मिहोना मार्ग पर जाम लगा दिया।

सूचना पाकर एसडीएम माधौगढ़ एसपी अग्रवाल थानाध्यक्ष वीपी चतुर्वेदी के साथ मौके पर पहुंचे और लोगाें को समझाकर जाम खुलवाया, परिजनाें ने स्कार्पियाें चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है। कैलिया थाना क्षेत्र के गांव खुटैला निवासी अंशुल राठौर (19) पुत्र किशुन राठौर अपनी बहन के यहां बाइक से अहेता गांव गया था। बुधवार की दोपहर करीब

एक बजे वह घर लौट रहा था। जब वह माधौगढ़ थाना क्षेत्र के बंगरा मिहोना रोड पर पहुंचा तभी बंगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक उछल कर सड़क पर सिर के बल गिर पड़ा, हेलमेट न लगाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर उसके बहनोई उमेश राठौर


मौके पर ग्रामीणाें के साथ आए और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। इससे दोनाें ओर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पाकर एसडीएम एसपी अग्रवाल मौके पर एसओ वीपी चतुर्वेदी के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed