{"_id":"6a08bcbf9ef8984a17040997","slug":"the-temperature-reached-44-degrees-the-heatwave-made-people-miserable-orai-news-c-224-1-ori1005-144321-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: 44 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: 44 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल
विज्ञापन
फोटो - 15 भीषण गर्मी के चलते पानी में नहाते बच्चे। संवाद
उरई। दिन पर दिन मौसम का मिजाज तल्ख हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
दोपहर के समय शहर की प्रमुख सड़कें, बाजार और सार्वजनिक स्थान लगभग सुनसान नजर आए। सामान्य दिनों में भीड़भाड़ रहने वाले बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग भी सिर और चेहरे को कपड़े से ढककर चलते दिखाई दिए। गर्मी से बचने के लिए लोग बार-बार छांव और ठंडे स्थानों की तलाश करते रहे। सड़क किनारे लगे पेड़ों और दुकानों के बाहर लोग राहत पाने के लिए रुकते नजर आए।
भीषण गर्मी का असर जनजीवन के साथ-साथ कारोबार पर भी देखने को मिला। बाजारों में ग्राहकों की संख्या कम रहने से व्यापारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर के समय अधिकतर दुकानदार अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बैठे ग्राहकों का इंतजार करते दिखाई दिए। वहीं ठंडे पेय पदार्थ, शरबत, गन्ने के रस और आइसक्रीम की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा परेशानी दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा चालकों और दोपहिया वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच काम करना उनके लिए चुनौती बना रहा। कई लोग गर्मी के कारण बार-बार पानी पीते और छांव में आराम करते दिखाई दिए। शहर के बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग गर्मी से बचने के प्रयास करते नजर आए।
लो वोल्टेज की बढ़ी समस्या
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली की मांग में भी लगातार इजाफा हो रहा है। दिनभर कूलर, पंखे और एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ गई है। कुछ इलाकों में बिजली की आंख-मिचौनी ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। बिजली कटौती के दौरान घरों में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो गया। वहीं, लो वोल्टेज की समस्या लगातार बढ़ रही है।
चिकित्सकों की सलाह-अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें
जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अवनीश बधौनी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उनका कहना है कि तेज धूप और लू के कारण डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत बताई गई है।
फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं
मौसम वैज्ञानिक विस्टर जोशी के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत मिलने के आसार कम दिखाई दे रहे हैं। अगले कुछ दिनों तक तापमान इसी तरह ऊंचा बना रह सकता है। तेज धूप और लू का असर जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।