फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The teacher was using her mobile phone, the room was dark.

Jalaun News: शिक्षिका चला रही थी मोबाइल, कमरों में था अंधेरा

Fri, 15 May 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
The teacher was using her mobile phone, the room was dark.
जालौन। एसडीएम व एसडीएम न्यायिक ने संयुक्त रूप से उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटारा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंजीकृत 26 बच्चों में सिर्फ नौ बच्चे उपस्थित मिले और शिक्षिका मोबाइल चलाते मिलीं। निरीक्षण के दौरान कमरों में अंधेरा होने के बाद भी खिड़की नहीं खोली गई थी। इसके चलते लाइट जलाकर निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए दायित्वों को ईमानदारी से पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


एसडीएम रिंकू सिंह राही एवं एसडीएम न्यायिक विश्वेश्वर सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास संचालित उच्च प्राथमिक विद्यालय भिटारा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई की स्थिति अच्छी नहीं मिली और शौचालय भी गंदे मिले। साथ ही कमरों में अंधेरा होने के बाद भी खिड़की को बंद रखा गया था। जिसके चलते लाइट जलाकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने अध्यापकों को खिड़की खोलने और शौचालय की सफाई करने के लिए निर्देशित किया। विद्यालय में पंजीकृत 26 बच्चों में मात्र नौ उपस्थित मिले। बच्चों की कम उपस्थिति और शिक्षण कार्य के दौरान शिक्षिका शगुफ्ता के मोबाइल चलाते हुए मिलने पर एसडीएम ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। शिक्षण कार्य में शिक्षक पवन द्वारा शब्दार्थ पढ़ाया जाना बताया गया, जबकि विद्यार्थियों की कॉपियों में प्राकृतिक संसाधन संबंधित विषयवस्तु पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका शगुफ्ता द्वारा पर्यावरण विषय पढ़ाया जाना बताया गया, जबकि विद्यार्थियों की कॉपियों में पदार्थ विषय से संबंधित सामग्री अंकित पाई गई। स्कूल में स्मार्ट टीवी होने के बाद भी उसका उपयोग न करने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने बीईओ को विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, स्वच्छता, अनुशासन एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed