फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The struggle for water

पूरे दिन पानी के लिए जद्दोजहद

Sat, 14 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 14 May 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
The struggle for water
मचकचा में पहुज नदी से पानी भरकर लाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
सूखे के चलते जलस्तर खिसकने से गांवों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। कहीं हैंडपंप खराब हैं तो कहीं पानी की सप्लाई देने वाली पाइप लाइन जीर्णशीर्ण हालत में हैं। ऐसे पीने के पानी के लिए लोगों को पूरे दिन जद्दोजहद करनी पड़ती। ब्लाक क्षेत्र गांव मचकचा में भीषण गर्मी शुरू होते ही पानी की दिक्कत बढ़ गई है। गांव में जो इक्का दुक्का हैंडपंप लगे हैं, वे काफी
विज्ञापन


समय से खराब हैं। ऐसे में पहुज नदी सहारा बनी हुई है। हालत ये है कि यहां साइकिलों, बाइकों से नदी से पानी ढोया जा रहा है। दोपहर और शाम के समय यही दृश्य आम होता है। गांव में पानी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार कोअफसरों केे खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। जिला प्रशासन को चेतावनी भी दी कि पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ तो वे
विज्ञापन


लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।  गौरतलब है कि सूखा से वैसे ही जिले के लोगों का हाल बेहाल है। उस पर भीषण गर्मी शुरू होते ही गांव, क्षेत्र में जलस्तर गिरने से हैंडपंपोें ने पानी देना छोड़ दिया है। माधौगढ़ ब्लाक के पाल बिरादरी बहुल गांव मचकचा में दो-चार स्थानों पर लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं। ऐसे में प्यास बुझाने के लिए एक मात्र सहारा पहुज नदी है। सुबह
विज्ञापन
विज्ञापन


होते ही ग्रामीण पहुज से पानी लेने के लिए घर से निकल जाते हैं। कोई साइकिल तो कोई बाइकों से पानी ढोता नजर आता है। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। उन्होंने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव में लगे हैंडपंपों को सुधरवाया जाए। ग्रामीण बननाम पाल, बलवीर पाल, मान पाल,

रामकरन पाल, जयराम पाल, गायत्री पाल, रजनी पाल आदि ने कहा कि जल्द ही समस्या दूर न हुई तो वह धरना देकर प्रदर्शन करेंगे। इससे भी बात न बनी तो मुख्यालय पर आंदोलन

किया जाएगा। ग्रामीणों का ये भी कहना है कि कम गहरी बोरिंग के कारण ही हैंडपंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। मानक के तहत बोरिंग कराई जाए तो हैंडपंप जलस्तर गिरने के बावजूद भी पानी देना नहीं छोड़ते।

स्कूल का हैंडपंप साल भर से बिगड़ा
प्राथमिक विद्यालय मचकचा में लगा हैंडपंप भी एक साल से खराब पड़ा है। इससे स्कूल के बच्चों को काफी परेशानी होती है। यहां पढ़ने वाले रामजी, गोपाल, श्यामू आदि बच्चों का कहना है कि हैंडपंप खराब होने से वह घरों से बोतल में पानी भरकर लाते हैं।


वर्जन
खराब हैंडपंपों को रिबोर कराया जा रहा है। इस दौरान हैंडपंपों की बोरिंग मानक के तहत ही कराई जाएगी। पानी की समस्या को हर हाल में दूर कराया जाएगा।-एमपी प्रबल, बीडीओ, माधौगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed