{"_id":"c96fcbd7fb6f3a02fc638b45d7fcd80d","slug":"the-struggle-for-the-betterment-of-society-by-kshatriyas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज की भलाई के लिए क्षत्रियों ने किया संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज की भलाई के लिए क्षत्रियों ने किया संघर्ष
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 23 Oct 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में शुक्रवार को गांव महेबा स्थित इंटर कालेज के ग्राउंड में दशहरा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कानपुर के अकबरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य किया है।
समाज में व्याप्त अन्याय एवं कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष की भूमिका का निर्वाहन किया है। इसलिए समाज की आज भी पहचान शिखर पर है। सभी सजातीय भाइयों को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस मौके पर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया गया।
उन्होंने समाज के लोगों से शराब एवं नशाखोरी जैसी कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान किया और अपने बच्चों को शिक्षित एवं संस्कारवान बनाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वाहन करने को कहा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में अपने निजी स्वार्थ त्यागकर एकजुट होने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि क्षत्रियों का इतिहास कौन नहीं जानता है। हमारे वंशज भागीरथ भी गंगा को पृथ्वी लाए थे। पूर्व विधायक छोटे सिंह चौहान ने कहा कि देश के आन, बान व शान के लिए क्षत्रियों ने हमेशा कुर्बानी दी है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह जादौन, विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला, लाल सिंह चौहान, महेश सिंह आदि मौजूद रहे।