फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The SP dissolved the SOG which was surrounded by controversies

Jalaun News: विवादों से घिरी एसओजी को एसपी ने किया भंग

Sun, 16 Mar 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 16 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The SP dissolved the SOG which was surrounded by controversies
उरई। अपराधों का जल्द खुलासा करने के लिए गठित एसओजी लगातार अपराधियों की कमर तोड़ने में लगी हुई थी। कई बड़े खुलासे कर पुलिस ने अधिकारियों से लेकर स्थानीय लोगों के दिल में भी अपनी जगह बनाई थी। लेकिन पिछले कुछ महीनों से एसओजी ने जिले की छवि को धूमिल करने का काम किया। इस पर एसपी का पारा चढ़ गया और उन्होंने पूरी टीम को भंग कर लाइन भेज दिया।
विज्ञापन

18 सितंबर को रामपुरा कस्ो में एसपी को जुआ होने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने एसओजी टीम को जुआ पकड़ने के लिए भेजा था। टीम ने वहां से करीब एक दर्जन जुआरियों को पकड़कर पांच लाख रुपये की बरामदगी दिखाई थी। लेकिन रुपये ज्यादा होने की बात सामने आई थी। तब प्रभारी सहित चार लोगों को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन

इसके बाद टीम की जिम्मेदारी राजेंद्र नगर चौकी प्रभारी को सतीश कुशवाहा को सौंपी गई थी। इससे बाद से ही टीम विवादों से घिर गई। टीम के चार सिपाहियों के नाम राजस्थान के अलवर में हुए एक युवक के अपहरण में शामिल होने पर जिले में टीम की खूब किरकिरी हुई थी। तभी से लोग टीम पर सवालिया निशान खड़े कर रहे थे। गुरुवार की रात एसपी ने पूरी टीम को भंग कर लाइन भेज दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed