Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The SP changed the postings of 68 police personnel.

Jalaun News: एसपी ने 68 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र बदले

Sun, 08 Nov 2026 08:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
The SP changed the postings of 68 police personnel.
उरई। जिले की कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी करने के लिए पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने 68 निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इसमें कई थानों के पुलिसकर्मियों के साथ चौकी प्रभारी और विभिन्न शाखाओं में तैनात कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय से जारी सूची के अनुसार सुमेंद्र सिंह को माधौगढ़ से गुमशुदा सेल भेजा गया। भूपेंद्र कुमार को रामपुरा से अपराध शाखा की जिम्मेदारी। मनीष तिवारी को कस्बा जालौन से भेंड चौकी भेजा। विनीत कुमार सिंह को भेंड से कस्बा जालौन की कमान। कई पुलिसकर्मियों को न्यायालय सुरक्षा, यूपी 112 और फीडबैक सेल में मिली तैनाती। पुलिस अधीक्षक की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार निरीक्षक सुमेन्द्र सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक माधौगढ़ से गुमशुदा सेल/एसजेपीयू और निरीक्षक भूपेंद्र कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक रामपुरा से अपराध शाखा भेजा गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक मनीष कुमार तिवारी को कस्बा जालौन चौकी प्रभारी से भेंड चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि भेंड चौकी प्रभारी विनीत कुमार सिंह को कस्बा जालौन की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिरीक्षक संदीप सिंह को पुलिस लाइन से जेल चौकी उरई, शिवकरन सिंह को माधौगढ़ से डकोर और अमित कुमार चतुर्वेदी को पुलिस लाइन से आटा थाना भेजा गया है। राजेंद्र कुमार को एएचटी से कोतवाली उरई और विश्वनाथ सिंह को एएचटी से न्यायालय सुरक्षा में तैनाती दी गई है।

इसके अलावा पुलिसकर्मियों को यूपी 112, मीडिया सेल, साइबर थाना, महिला थाना, फीडबैक सेल, अभियोजन कार्यालय, सम्मन सेल, शक्ति मोबाइल और न्यायालय सुरक्षा सहित विभिन्न शाखाओं में भेजा गया है। कई पुलिसकर्मियों को थानों और पुलिस लाइन से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed