{"_id":"68409b97ca6079d35206c41b","slug":"the-scoundrels-took-away-jewelry-worth-lakhs-by-keeping-a-knife-on-the-neck-of-the-innocent-orai-news-c-224-1-ori1001-130161-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: मासूम की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों के जेवरात ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: मासूम की गर्दन पर चाकू रखकर लाखों के जेवरात ले गए बदमाश
विज्ञापन
जालौन। अकोढ़ी दुबे गांव में मंगलवार रात घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे बदमाशों ने सात माह की बेटी के गर्दन पर चाकू रख दिया और दंपती से अलमारी की चाबियां ले लीं। इसके बाद उसमें रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। इसी दौरान चोरों ने गांव में एक किसान के घर को भी निशाना बनाया और जेवर लेकर भाग निकले। इस दौरान पुलिस ने चोरी के संबंध में जानकारी ली और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले।
कोतवाली क्षेत्र के अकोढ़ी दुबे निवासी दिलीप वर्मा उरई में स्थित प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व उनकी शादी हुई थी। घर पर वह मां मीना देवी पत्नी सरिता व सात माह की बेटी हिमांशी के साथ रहते हैं। कंपनी के काम से वह प्रतिदिन उरई आते-जाते हैं। दिलीप ने बताया कि मंगलवार की रात घर के सभी सदस्य रात करीब 10 बजे खाना खा पीकर सो गए। घर में पीछे की तरफ टिनशेड पड़ा है।
देर रात चार बदमाश पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। कमरे का दरवाजा खोलने लगे। इसी दौरान आहट सुनकर उनकी व पत्नी की नींद खुल गई। नींद खुलने पर वह बाहर आंगन में देखने के लिए आ गए। पीछे से पत्नी भी सात माह की बेटी को गोद में लेकर आ गई। उन्हें आता देख बदमाशों ने उसे व पत्नी को धक्का देकर बेटी को छीन लिया। इसके बाद उनमें से एक बदमाश ने बेटी की गर्दन पर चाकू लगाकर अलमारी की चाबी मांगी। चाबी लेकर दो बदमाश कमरे में घुस गए और दो खड़े हो गए। वह अलमारी में रखे सोने के दो ओम, कान के कुंडल, पायल, मंगलसूत्र, बिछिया व दस हजार रुपये लेकर वहां से भाग गए। पत्नी के गले में पहने मंगलसूत्र को भी उतरवा लिया।
विज्ञापन
उधर, इसी रात गांव में दूसरे छोर पर स्थित चोखेलाल चौधरी के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर उनके घर में भी पीछे की दीवार फांदकर घुसे और अलमारी में रखे लगभग तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी करके भाग निकले। चोर बक्से भी साथ ले गए। जिन्हें कुछ दूरी पर खंगालने के बाद छोड़कर भाग गए। सूचना मिलने पर सीओ शैलेंद्र बाजपेई, कोतवाल अजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ समय बाद फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। जहां टीम ने नमूने एकत्रित किए तो पुलिस ने चोरी को लेकर जानकारी ली। साथ ही गांव में कुछ स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। चोरी को लेकर कोतवाल अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले चोरी की जांच कर रही है, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।