{"_id":"664ba3fffe21df11ec0dbfa4","slug":"the-scorching-heat-slowed-down-the-pace-of-voting-orai-news-c-224-1-ka11004-114942-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: भीषण गर्मी ने थामी मतदान की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: भीषण गर्मी ने थामी मतदान की रफ्तार
Tue, 21 May 2024 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 21 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
उरई। पारा 42 डिग्री से ज्यादा होने से भीषण गर्मी के चलते मतदाताओं का उत्साह ठंडा दिखा। मतदान की रफ्तार भी धीमी रही। सुबह सात से दस बजे के बीच ही बूथों पर लंबी-लंबी कतारें दिखीं जो दोपहर होते होते सिमट गईं और पोलिंग बूथों पर सन्नाटा पसर गया। शाम पांच से छह बजे के बीच बचे खुचे मतदाताओं ने बूथों का रुख किया और अपने वोट डाले। दोपहर दो बजे तक 42 फीसदी तक वोट पड़े थे। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. ईरज राजा ने कोंच एसआरपी इंटर कॉलेज और अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज के बूथों का जायजा लिया।
चुनाव आयोग के निर्देश पर चलाए गए व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान का असर भीषण गर्मी और आसमान से बरसती आग में हवा होता दिखा। हालांकि बूथों पर सुबह करीब साढ़े छह बजे से ही मतदाताओं ने पहुंचना शुरू कर दिया था। वोटिंग शुरू होने से पहले ही लंबी लंबी कतारें लग गईं थीं। गर्मी के कारण मतदाताओं में उत्साह की कमी जरूर नजर आई। तमाम बूथों पर छाया के प्रबंध नहीं होने के बावजूद मतदाता लाइनों में खड़े अपनी बारी का इंतजार और गमछों के सहारे धूप से बचने का प्रयास करते रहे। ग्रामीण इलाकों में मतदान केंद्रों पर छाया पानी के इंतजाम ठीक होने के कारण वोटर थोड़ा सुकून महसूस कर रहे थे। सिकंदरपुर बूथ पर टेंट का सामान और कुर्सियां जैसी आईं थीं बैसी ही पड़ीं रहीं और पूरा मतदान धूप में ही निपट गया। कोंच शहरी इलाके के मुस्लिम बहुल इलाकों में वोटिंग को लेकर थोड़ा उत्साह दिखा जिसके चलते मतदान का प्रतिशत अन्य बूथों के मुकाबले कुछ ज्यादा रहा। नगरीय क्षेत्र के अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कॉलेज में पीठासीन अधिकारी वोटरों से अभद्रता करते देखे गए जिसकी शिकायत निरीक्षण पर आए डीएम से भी की गई। उन्होंने एसडीएम को मामला देखने के निर्देश दिए। तहसील परिसर में भारत विकास परिषद के सौजन्य से आदर्श बूथ बनाया गया था। कस्बे में चौदह बूथों को आदर्श बूथ बनाया गया था जहां छाया पानी आदि की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। तमाम बूथों पर सेल्फी प्वाइंट्स भी बनाए गए थे।
लाइन लगाकर किया मताधिकार का प्रयोग
जालौन। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बनाए गए पोलिंग बूथों पर मतदान के समय से पूर्व ही लाइन लगनी शुरू हो गई थी। सुबह सारे काम छोड़कर मतदाता पोलिंग बूथ तक पहुंचने लगे थे। दोपहर 12 बजे तक मतदाता गर्मी व धूप की परवाह किए बिना लंबी लंबी लाइनों में वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हालांकि दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे के बीच कड़ी धूप में लोग घरों से कम निकले। शाम चार बजे के बाद एक बार फिर से वोटिंग प्रतिशत बढ़ना शुरू हो गया। मतदान का समय समाप्त होने तक सभी पोलिंग बूथों पर लोग लाइनों में लगे नजर आए।
विज्ञापन
ईवीएम में आई खराबी, मतदान बाधित
फोटो-27-कोंच के बूथ संख्या 483 में ईवीएम खराब होने के बाद इंतजार में बैठे मतदाता। संवाद
जालौन। ब्लॉक परिसर में बनाए गए बूथ संख्या छह पर सुबह लगभग साढ़े आठ बजे ईवीएम में अचानक खराबी आ गई। काफी देर तक मशीन ठीक न होने के चलते मतदाता परेशान हुए। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद सुबह लगभग सवा नौ बजे नई ईवीएम मशीन आई। तब मतदान शुरू हो सका। वहीं कोंच के बूथ नंबर 483 की ईवीएम में खराबी आ गई। इसे सूचना के बाद ठीक किया गया। (संवाद)
व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद, बाजार में सन्नाटा
उरई। मतदान के दिन चाय, पान की दुकानों के अलावा कुछ मेडिकल स्टोर खुले। इसके अलावा अन्य सभी ने अपने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। जिसके चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। चाय, पान, कोल्ड ड्रिंक, आदि की दुकानें खुली रहने से लोगों को परेशानी नहीं हुई। (संवाद)
वोट तो डाल लिया, अब रोटी की चिंता भी कर ली जाए
कोंच। ग्रामीण क्षेत्रों में वैसे तो खेतीबाड़ी का ज्यादातर काम निपट चुका है, लेकिन फिर भी तमाम किसान ऐसे हैं जिनके खेतों में फसलें हैं। ऐसे किसान मतदान करने के बाद सीधे खेतों में पहुंचे और काम में लग गए। पचीपुरा खुर्द निवासी ओमप्रकाश जाटव अपने चार बीघा खेत मे मैंथा की फसल बोए हैं। जिसमें इस समय पानी लग रहा है, इसके अलावा खेतों से खर पतवार भी उखाड़ रहे हैं। ओमप्रकाश ने पहले अपने परिवार के सदस्यों के साथ मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया फिर अपने खेतीबाड़ी के काम में जुट गए। ओमप्रकाश ने बताया कि उनके लिए जितना जरूरी मतदान है उतना ही जरूरी खेतीबाड़ी काम है क्योंकि इससे साल भर की रोटी चलती है। (संवाद)