{"_id":"5e99f5ac8ebc3e773f30be41","slug":"the-people-quarreling-in-the-center-were-quarantined-in-their-homes-orai-news-knp5557398180","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर में झगड़ रहे लोगों को घरों में किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर में झगड़ रहे लोगों को घरों में किया क्वारंटीन
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के बरहई गांव में बने क्वारंटीन सेटर में रह रहे लोगों के आपसी विवाद से परेशान होकर सचिव व प्रधान ने तीन परिवारों के दस लोगों को घरों में ही क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही इनके घरों के बाहर नोटिस चस्पा कर दी है, जिसमें अन्य ग्रामीणों को इनके घरों में न जाने व इनसे संपर्क न रखने के निर्देश दिए गए हैं। शेष सात लोगों को विद्यालय में ही क्वारंटीन रखा गया है।
बता दें कि 13 अप्रैल को क्षेत्र के ग्राम बरही में दो बच्चों समेत 17 लोग महाराष्ट्र से आए थे। जिन्हें प्रशासन ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद परिषदीय विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर में रखा था, लेकिन दो दिन से प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना मिल रही है कि वह लोग आपस में झगड़ रहे हैं और नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। मामले की शिकायत प्रधान ने उच्च अधिकारियों से की।
शिकायत के बाद अधिकारियों ने उन्हें अलग-अलग रखने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही ग्राम विकास अधिकारी अर्चना सिंह ने पहुंचीं और विवाद कर रहे तीन परिवारों के कुलदीप, पत्नी शांति व पुत्र यश, रामकेश, पत्नी मुन्नी, पुत्र दिलीप व बहु रूबी व कृष्ण बिहारी, पत्नी दीप्ति व पुत्र शानू को उनके ही घरों में ही क्वारंटीन कर दिया। साथ ही उनके दरवाजों पर नोटिस चस्पा कर निर्देश दिए कि घरों के बाहर न निकलें, गांव में घूमते पाए गए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही ग्रामीणों को भी चेतावनी दी कि न तो उनके घरों में जाएं और न ही उनसे संपर्क रखें। इसके अलावा बाकी सात लोग विद्यालय में ही रुके हैं, सभी के खाने पीने की व्यवस्था ग्राम पंचायत की तरफ से की जा रही है। उनकी निगरानी के लिए दो कर्मियों को रखा गया है। इस दौरान लेखपाल आनंद मंगल, प्रधान रोहन, सिंह व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।