{"_id":"6295122e6a609b63a30d2358","slug":"the-path-of-82-youth-became-easy-got-a-job-orai-news-knp6997550112","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी से आसान हो जाएगी आर्थिक मोर्चे पर जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी से आसान हो जाएगी आर्थिक मोर्चे पर जंग
विज्ञापन
उरई। जिले की आईटीआई में रोजगार मेला लगा। 82 युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार दिया गया। नौकरी मिलने से युवाओं में खुशी है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सोमवार को रोजगार अप्रेंटिस मेले का आयोजन किया गया। मेले में जनपद जालौन से दीपश्री मोटर्स उरई, मॉडर्न इरा कारपोरेशन, स्केप सॉल्यूशन ने अप्रेंटिसशिप के लिए तीन छात्रों का चयन किया। इसके अलावा विनिंगर इंडिया प्रा.लि. पुणे, मदरसन इंडिया नोएडा, धूत ट्रांसमिशन मानेसर के साथ याजाकी इंडिया भिवाड़ी सहित चार कंपनियों के प्रतिनिधियों ने चयन किया। मेले में लगभग 133 से अधिक अभ्यर्थियों ने चयन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जिनमें से 82 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए चयन किया गया है।
राजकीय पॉलिटेक्निक के सात युवाओं का रोजगार के लिए चयन कर लिया गया। मदरसन इंडिया में चयनित हुए धर्मेंद सिंह ने बताया कि आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन आगे पढ़ाई करना चाहते हैं, जॉब मिलने से अब आसानी हो जाएगी। राहुल ने बताया कि उनका चयन दीप कंपनी में यहीं उरई के लिए हुआ है। बताया कि वह घर में ही रहकर नौकरी करेंगे यह उनके लिए बहुत अच्छा है।
राजकीय पॉलिटेकनिक उरई के प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह एवं सेवायोजन कार्यालय के भगवत नारायण वर्मा और उनकी टीम ने अभ्यर्थियों को रोजगार के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। नोडल प्रधानाचार्या डॉ नूपुर कश्यप एवं कोंच प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान के.के. चतुर्वेदी, के.के. निरंजन, धर्मेंद्र सिंह यादव, नीलेश राव, सौजन्य, कपिल कुमार, भगवत किशोर आदि मौजूद रहे।