{"_id":"691e0f048b202fbfe405c3b4","slug":"the-municipality-will-issue-notices-to-contractors-who-do-not-start-work-orai-news-c-224-1-ori1005-137102-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों को पालिका जारी करेगा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: काम शुरू न करने वाले ठेकेदारों को पालिका जारी करेगा नोटिस
विज्ञापन
कोंच। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में बुधवार को कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। पालिका ऐसे ठेकेदारों को नोटिस जारी करने जा रही है जिन्होंने अब तक कार्य शुरू नहीं किए हैं। बोर्ड बैठक में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि बिना सदन के पटल पर लाए कोई भी भुगतान नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों पर दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता शुरू हुई बोर्ड बैठक बुधवार को एक बजे से हुई जो लगभग तीन बजे तक चली। बैठक में तय हुआ कि नगर में स्थापित ऐसे वाटर कूलर जो खराब हो गए हैं उनकी मरम्मत कराई जाएगी। पानी निकासी के बेहतर प्रबंधन को लेकर भी नगर पालिका सार्थक प्रयास करेगी। सर्दी के मौसम को देखते हुए अलाव लगाने के दृष्टिगत टेंडर प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में नाली व जाली के मरम्मत आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव दिए। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका नए क्षेत्र में तेजी से निर्माण कार्य करा रही है। जहां सड़कों का निर्माण होना है वहां जल्द ही काम कराए जाएंगे।
प्रकाश व्यवस्था पर भी नगर पालिका का फोकस है। जल्द ही बिजली निगम के साथ बैठक कर नगर की प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान ईओ मोनिका उमराव, लिपिक जीवनलाल, विजय अवस्थी, जेई अरुण कुमार, सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा, अमित यादव, अनिल वर्मा, रघुवीर कुशवाहा, आजाद उद्दीन, रविकांत कुशवाहा, विक्की दुबे, विनोद सोनी, नंदिनी कुशवाहा, सीमा चौधरी, शमसुद्दीन मंसूरी, शादाब आदि रहे।