{"_id":"64d7d8efbc0d6c05060f4034","slug":"the-miscreants-were-trying-to-kill-for-a-week-orai-news-c-224-1-ori1004-2227-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बदमाश एक हफ्ते से मारने का कर रहे थेे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बदमाश एक हफ्ते से मारने का कर रहे थेे प्रयास
Sun, 13 Aug 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
उरई। काफी दिनों से कुठौंदा गांव निवासी पूर्व प्रधान सुबह टहलने जाते थे। लेकिन एक सप्ताह से कुछ लोग उसकी रेकी कर रहे थे। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने भाई कपिल राजपूत और परिजनों को भी दी थी। भाई कपिल ने बताया कि पांच दिन पहले जब वह टहलने जा रहा था, तभी घर के पास लगे खंभे पर के पास दो लोग खड़े मिले और उन्होंने संजय को देखते ही बिजली का बल्ब बंद कर दिया। संजय के सतर्क होने पर वह उसे आवाज देते हुए बुलाने लगे, लेकिन संजय ने खुद को बचाते हुए घर लौटना ही उचित समझा। परिजनों ने भी उन्हें सतर्क रहने को भी कहा था। शनिवार को रोज की तरह वह घर से टहलने के लिए निकले थे, तभी अकेला पाकर बदमाशों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।
दो ने चलाई गोली, तीसरा दौड़कर निगरानी करता रहा
उरई। पूर्व प्रधान को गोली मारने पहुंचे बदमाशों ने उसके घर से कुछ ही दूरी पर अपनी बाइक खड़ी कर दी थी और उनके घर से निकलने का इंतजार करने लगे। जैसे ही संजय राजपूत घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर चले तभी दो बदमाशों ने हाथ में तमंचा लेकर खदेड़ लिया। संजय अपने को बचाने के लिए भागे तो दोनों बदमाशों ने उन पर फायर कर दिए। एक गोली संजय के पीठ पर लग गई और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। जबकि तीसरा बदमाश भाग दौड़कर निगरानी करता रहा। पूरी घटना घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।