फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The main accused arrested for provoking gym trainer for suicide

Jalaun News: जिम ट्रेनर को आत्महत्या के लिए उकसाने में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 13 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
The main accused arrested for provoking gym trainer for suicide
उरई। जिम ट्रेनर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, मृतका की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। साथ ही कहा कि आरोपियों को कड़ी सजा मिले, तभी जिया को इंसाफ मिलेगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशगंज निवासी जिम ट्रेनर स्नेहा उर्फ जिया ने शनिवार रात वीडियो बनाते हुए फंदा लगाकर जान दे दी थी। मृतका की मां रानी की तहरीर पर पुलिस जिम संचालक आकाश गुप्ता, ट्रेनर शानू, विशाल पुरवार व हिमांशु यादव के खिलाफ ब्लैकमेल व परेशान कर आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कराई थी। मंगलवार को पुलिस मुख्य आरोपी हिमांशु को टाउन हाल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहां से न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। उधर, मृतका जिया की मां रानी परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और उन्होंने एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार को ज्ञापन दिया। कहा कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, इसके साथ ही उन्हें कड़ी सजा मिले। तभी जिया को इंसाफ मिलेगा। एसपी ने उन्हें पूरी मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां बोली कि अगर मान जाती बेटी की बात, तो बच जाती जिया की जान
मां रानी का कहना है कि जिया ने दो माह पहले उसे हिमांशु के परेशान करने की बात कही थी। उसने कहा था कि अब वह जिम नहीं जाएगी। लेकिन वह जिया को लेकर जिम संचालक आकाश के पास पहुंची और उसे पूरी बात बताई थी। तब आकाश ने कहा था कि अब जिया को हिमांशु कभी परेशान नहीं करेगा। इस पर उसने जिया से जिम में चले जाने की बात कही थी। उसे क्या पता था कि वहां जाने से उसकी बेटी को जान से हाथ धोना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed