फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The last day of the 99 nominations for seven panchayat areas

अंतिम दिन सात पंचायत क्षेत्रों से 99 नामांकन

Wed, 30 Sep 2015 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
अमर उजाला ब्यूरो जालौन Updated Wed, 30 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The last day of the 99 nominations for seven panchayat areas
जिला पंचायत चुनाव में पहल चरण के लिए नामांकन के आखिरी दिन सात जिला पंचायत क्षेत्रों से 99 नामांकनपत्र दाखिल किए गए। इसमें कुछ प्रत्याशियों ने दो और तीन सेटों में नामांकन दाखिल किया तो वहीं पहले दिन नामांकन करने वाले प्रत्याशियों ने भी अपना एक और सेट दाखिल किया।
विज्ञापन


नामांकन का अंतिम दिन होने से प्रत्याशी हर हाल में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उतावले दिखे। इस दौरान नामांकन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। सुबह से ही कलेक्ट्रेट के आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए थे, जो नामांकन स्थल व आसपास चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखे।
विज्ञापन


अनारक्षित हरौली जिला पंचायत क्षेत्र से अतरेहटी निवासी रूपेंद्र सिंह की पत्नी लाली देवी ने नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा मिहौनी निवासी छेटेलाल, मिहौनी निवासी बृजेंद्र, असहना निवासी रामसेवक, हरौली निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह, हैदलपुरा निवासी इंद्रजीत सिंह, डिकौली निवासी प्रदीप सिंह ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्षेत्र से गोपालपुरा निवासी राममोहन ने तीन सेटों में नामांकन किया। हरौली निवासी जितेंद्र प्रताप ने भी दो सेटों नामांकन किया, जबकि प्रबल प्रताप सिंह ने पहले दिन दो सेट के बाद आज तीसरा सेट भी दाखिल किया।

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित गोहन क्षेत्र से चाकी निवासी बट्टू लाल, रामहेतपुरा निवासी प्रयाग नारायण, इंटों निवासी मनोज कुमार, सरावन निवासी दिलीप कुमार आर्य, गोराभूपका निवासी कृपाल सिंह ने नामांकन किया। इसी क्षेत्र से डकोर क्षेत्र के पुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह वर्मा ने तीन सेटों में नामांकन किया।

 सामान्य वर्ग महिला के लिए आरक्षित मई क्षेत्र से सिद्दपुरा निवासी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी कृष्णा देवी ने दो सेटों में, मई निवासी कुलदीप की पत्नी गंगोत्री, हिम्मतपुर निवासी वीर सिंह की पत्नी रामा, मिहोनी निवासी विनय प्रताप सिंह की पत्नी अर्चना देवी ने नामांकन किया।

 गोरा चिरैया निवासी विनोद प्रताप सिंह की पत्नी ललिता सिंह, सुल्तानपुरा निवासी फूल सिंह की पत्नी विटोली उर्फ कलावती, कहटा निवासी मुलू सिंह की पत्नी सरोज ने दो सेटों में, अंडा निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका देवी, निनावली जागीर निवासी कमलेश पाठक की पत्नी रेखा देवी ने दो सेटों में नामांकन कराया।

पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित जगम्मनपुर सीट से छौना निवासी मीरा देवी, बहादुरपुर निवासी रजनी देवी, धूता निवासी गायत्री देवी, जगनेवा निवासी रागिनी देवी, रामपुरा देहात निवासी उर्मिला देवी, हिम्मतपुर निवासी प्रभा यादव, महटौली निवासी गीता देवी, जगम्मनपुर निवासी उमा देवी ने नामांकनपत्र दाखिल किया।

बावली से दौलतपुर निवासी  राजपाल सिंह ने दो सेटों में, ऊमरी मुश्तकिल निवासी कौशलेंद्र कुमार, बिजुआपुर दिवारा निवासी डालचंद्र ङ्क्षसह, कुठौंद निवासी गोविंद ने दो सेटों में, गोरा राठौर निवासी जितेंद्र ने दो सेटों में, कुठौंद निवासी ब्रजेंद्र ङ्क्षसह, कुठोंद निवासी रागिनी, मिहौना निवासी शिवकांती ने नामांकन कराया। 

सिरसाकलार सीट से प्रतापपुरा निवासी रामकुमार ने दो सेटों में, हरसिंहपुर निवासी मदनमोहन, हदरुख निवासी मंगली प्रसाद ने दो सेटों में, जहटौली निवासी राजेश सिंह ने दो सेटों में, हदरुख निवासी सुरेंद्र ने दो सेटों में, करतलापुर निवासी विरक्ति ने दो सेटों में नामांकन दाखिल किया।


कुठौंद जिला पंचायत क्षेत्र से नोरेजपुर निवासी बौद्धप्रकाश गौतम ने दो सेटों में, गिगौरा निवासी बलवीर सिंह ने दो सेटों में, मदारीपुर निवासी धीरज सिंह पहारिया, धर्मपुर बरेरा निवासी सीताराम, नैनापुर निवासी भारत सिंह, भदेख दिवारा निवासी आशा देवी, कुठौंद निवासी अनुराग ने दो सेटों में ने नामांकनपत्र जमा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed