फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The last day for nomination of 46 candidates

अंतिम दिन 46 प्रत्याशियों के नामांकन

Mon, 06 Feb 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 06 Feb 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
The last day for nomination of 46 candidates
कलक्ट्रेट स्थित कक्ष में नामांकन करते उरई जालौन सीट से सपा प्रत्याशी महेंद्र कठेरिया। - फोटो : अमर उजाला
नामांकन के अंतिम दिन कुल 46 दलीय व निर्दलीय प्रत्याशियाें ने नामांकन पीठासीन अधिकारी के समक्ष दाखिल किए। माधौगढ़ में सबसे अधिक 24 लोगों ने नामांकन किए। इनमें कई प्रत्याशियाें ने दोबारा पर्चे दाखिल किए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कई चक्र ों की सुरक्षा जांच के बाद प्रत्याशी कलक्ट्रेट परिसर में पहुंच सके।
विज्ञापन


उरई जालौन सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पीठासीन अधिकारी अक्षय त्रिपाठी के समक्ष दयाशंकर वर्मा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। वहीं बसपा से विजय चौधरी ने नामांकन का तीसरा सेट दाखिल किया। श्याम कुमार ने भारतीय जनचेतना पार्टी, सुखराम सिंह ने बहुजन मुक्ति मोर्चा, कैलाश ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी से पर्चा दाखिल किया। महेंद्र
विज्ञापन


कठेरिया ने समाजवादी पार्टी से नामांकन किया। अंजली रजक ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। इसी तरह कालपी विधानसभा के पीठासीन अधिकारी संजय कुमार के सामने छोटे सिंह ने बसपा से नामांकन का तीसरा सेट दाखिल किया। राकेश पाल ने निषाद पीस पार्टी, राजा रुद्रवंत सिंह ने राष्ट्रीय सर्व समभाव पाटी, रज्जो देवी ने निर्दलीय, अरुण
विज्ञापन
विज्ञापन


तिवारी ने शिवसेना, नीतेश कुमार ने जन अधिकार मंच और शिवराम सिंह और नरेंद्र पाल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा। माधौगढ़ विधानसभा के पीठासीन अधिकारी सुरेशचंद्र के समक्ष रेखा जाटव ने निर्दलीय, रविद्र सिंह ने महान दल,  बसपा से प्रत्याशी गिरीश अवस्थी ने नामांकन किया। भाजपा प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन ने भी नामांकन का तीसरा सेट दाखिल

किया। कांग्रेस सपा गठबंधन से विनोद चतुर्वेदी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं नैना कि न्नर ने राष्ट्रीय विकलांग पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल से प्रहलाद सिंह ने नामांकन किया। वहीं लवकेश


त्रिपाठी, अकबर अली, देवदत्त सिंह, मेवालाल, कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज, गौरीशंकर वर्मा, रामजी कुशवाहा, विरह चंद्र,विष्णु चतुर्वेदी, शिवेंद्र तोमर केटी, शकुंतला आर्या, रमेश चंद्र ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चे भरे। इस दौरान कलक्ट्रेट को किले में तब्दील कर दिया गया था। प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक के अलावा किसी को परिसर में नहीं आने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed