{"_id":"58e7db0f4f1c1b4a3e5b96cc","slug":"the-issue-of-incidence-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली का मुद्दा गर्माया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली का मुद्दा गर्माया
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 08 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
कोटेदारों और विपणन विभाग को निर्देश देते एसडीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सभागार में एसडीएम मोईन उल इस्लाम की अध्यक्षता में कोटेदारों की बैठक ली गई। गोदाम प्रभारी के अलावा विपणन अधिकारी और मिट्टी के तेल के थोक डीलर भी मौजूद रहे। एसडीएम ने उपभोक्ताओं के साथ धांधली रोकने के निर्देश दिए तो कोटेदारों ने एक सुर में थोक डीलरों पर घटतौली और निर्धारित मूल्य से ज्यादा वसूलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मसलन, मिट्टी का तेल थोक डीलर से 19 रुपये 38 पैसे में लेकर उपभोक्ताओं को 20 रुपये में बेचना है। कोटेदारों का आरोप है कि थोक डीलर ही मिट्टी का तेल 20 रुपये 38 पैसे में देता है, ऐसे में वे उपभोक्ता को 20 रुपये में कैसे बेच सकते हैं। इसी तरह गेहूं, चावल की उठान में भी घटतौली का आरोप लगाया गया, कोटेदारों का आरोप है कि 47-48 किलो भर्ती की बोरी उन्हें 51 किलो करके थमाई जाती है।
विज्ञापन
एसडीएम ने सभी डीलरों को आगाह किया कि वे अपने रवैये में सुधार करे वर्ना कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह कोटेदारों से कहा कि किसी भी उपभोक्ता ने राशन व तेल न मिलने की शिकायत की उन्हें भी नहीं बख्शा जाएगा। इस दौरान एआरओ अखिलेश कुमार, एसएमआई राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अपात्रों के राशन और फर्जी यूनिट होंगे खारिज
कोंच। बैठक के दौरान एसडीएम मोईन उल इस्लाम ने कहा है कि अपात्रों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे सभी राशन कार्ड जो अपात्रों के बन गये हैं उन्हें खत्म किया जाएगा और पात्रों को सूची में शामिल करके उनके राशन बनाए जाएंगे। उन्होंने कोटेदारों से कहा कि वे अपात्रों को चिह्नित कराकर उनके नाम कटवाने में सहयोग करे।