{"_id":"47dca3bc3e270e420e0ddd493d30e039","slug":"the-guardian-of-the-child-returned-to-tiffin-hungama-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे का टिफिन लेकर गए अभिभावक को लौटाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे का टिफिन लेकर गए अभिभावक को लौटाया, हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद स्थित एक स्कूल में नियम कानून के चक्कर में एक बच्चे को पूरा
विज्ञापन
दिन भूख से तड़पना पड़ा। अभिभावक टिफिन लाए तो विद्यालय केे प्रबंधक ने
उन्हें नियम बताकर टहला दिया। इस पर अभिभावक ने विद्यालय में हंगामा कर
दिया। आरोप है कि बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी भी दी गई।
ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल में एक बच्चा शुक्रवार को टिफिन लाना भूल गया। उसके अभिभावक टिफिन लेकर आए तो आरोप है कि प्रबंधक ने उन्हें नियमों का हवाला देकर टिफिन देने से रोक दिया। इस पर अभिभावक ने हंगामा किया लेकिन मामला सिफर रहा और बच्चा पूरे दिन भूख से तड़पता रहा। आरोप ये भी है कि इसके बाद प्रबंधक संजय सिंह ने अभिभावक को बच्चे को स्कूल से निकालने की
भी धमकी दी। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक संजय सिंह का कहना है कि टिफिन न लाने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से ही खाना दे दिया जाता है। ऐसे में विवाद का कोई मतलब नहीं है। इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि यदि किसी भी विद्यालय प्रबंधक
द्वारा बच्चे को टिफिन न देने देना अमानवीय घटना है। अभिभावक को शिकायत करनी चाहिए थी। मामले के संज्ञान में लेकर वह जांच कराकर विद्यालय प्रबंधक पर उचित कार्रवाई की जाएगी।