फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The groom's side refused to bring the wedding procession because there were beehives in the wedding house

Jalaun News: विवाह घर में मधुमक्खियों के छत्ते होने पर वर पक्ष ने बरात लाने से किया मना

Wed, 19 Feb 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The groom's side refused to bring the wedding procession because there were beehives in the wedding house
परमहंस मैरिज हाल में लगा मधुमक्खियों का छत्ता। - फोटो : संवाद
कोंच। विवाहघर में मधुमक्खियों के छत्ते की खबर सुनकर लड़के वालों ने बरात लाने से ही मना कर दिया। लड़की वालों को तत्काल दूसरे विवाह घर की व्यवस्था करनी पड़ी। तब कहीं जाकर लड़के वाले बरात लाने को राजी हुए। शादी के कार्डों में पहले वाले विवाह घर का पता होने से नाते-रिश्तेदारों को परेशानी भी हुई।
विज्ञापन

तहसील के ग्राम देवगांव निवासी वीरसिंह कुशवाहा ने अपनी पुत्री राधा की शादी ग्राम छोटी दोहर निवासी राजकुमार के बेटे अनुभव कुशवाहा से तय की थी। कस्बे के परमहंस मैरिज हाल से 18 फरवरी मंगलवार को शादी थी, लेकिन दो दिन पहले लड़के वालों को जानकारी मिली कि मैरिज हाल के अंदर मधुमक्खियों का छत्ता लगा है।
विज्ञापन

लड़के वालों ने किसी हादसे के डर से कन्या पक्ष के लोगों से बात कर परमहंस मैरिज हाल में बरात लाने से मना कर दिया। घबराए लड़की वालों ने तत्काल दूसरे विवाह घर की तलाश कर उसमें तैयारियां पूरी कराईं और पहले वाले मैरिज हाल में बैनर लगाकर नए विवाह घर की जानकारी दी। फिर भी कई रिश्तेदार पहले परमहंस मैरिज हाल पहुंचे। फिर बैनर में जानकारी पढ़कर रॉयल गार्डन पहुंचकर विवाह घर में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



शवयात्रा पर हुए हमले से डरे हुए थे बाराती
कोंच। कुछ दिनों पहले कोंच तहसील के ग्राम घुसिया में शवयात्रा पर मधुमक्खियों ने हमला बोलकर लगभग 30 लोगों को अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया था। जिनमें से छह लोगों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा था। शव को छोड़कर लोग अपनी जान बचाने के लिए खेतों में खड़ी फसल में छिप गए थे तो कोई एक-दो किलोमीटर भागे थे। इस घटना से गांव के लोगों से लेकर आसपास के ग्रामीण भी दहशत में है। लड़के वाले भी मधुमक्खियों के छत्ते से इस घटना से डरे हुए थे। विवाहघर छत्ते की जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने शादी के लिए दूसरा स्थान तय करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed