फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The girl committed suicide by hanging herself

Jalaun News: युवती ने फंदा लगाकर जान दी

Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 12 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by hanging herself
कोंच। मानसिक तनाव के चलते युवती ने सूने घर के बरामदे में लगे हुक से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजन जब घर पहुंचे तो युवती का शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। सूचना पर सीओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के भेड़ निवासी स्व. राजकुमार की 17 वर्षीय पुत्री खुशबू ने सूने घर के बरामदे में लगे कुंदे से साड़ी का फंदा डाल कर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार शाम चार बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना के वक्त उसकी मां उमादेवी जिसका इलाज उरई में चल रहा है, दवा लेने के लिए उरई गई हुई थी।
विज्ञापन


वापस आई तो गेट की कुंडी अंदर से बंद थी। आसपास के लोगों ने जंगले से देखा तो खुशबू फांसी के फंदे पर लटकी थी। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर सीओ रामसिंह, कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक, चौकी इंचार्ज शिवनारायण सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बताया गया है कि आठ साल पहले उसके पिता ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। तीन साल पहले उसकी बड़ी बहन मोहिनी ने अपनी ससुराल में फांसी लगा कर आत्महत्या की थी। भाई मोहित परदेस धंधा पानी करता है। घर पर अकेली मां का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed