{"_id":"67bb64bbecffb649980c1320","slug":"the-girl-attempted-suicide-after-her-husband-refused-to-marry-her-orai-news-c-224-1-ori1005-126212-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: शादी से इन्कार पर युवती ने जान देने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: शादी से इन्कार पर युवती ने जान देने का किया प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा। युवक के शादी से इन्कार कर देने से नाराज युवती ने ट्रक के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को सूचना दी। युवती ने बताया कि पड़ोसी गांव का युवक पांच वर्षो से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण कर रहा है। उसने जब शादी के लिए कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का पड़ोसी गांव के युवक से कई वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती का आरोप है कि करीब पांच वर्षों से वह शादी का झांसा देकर शोषण कर रहा है। दो दिन पहले वह युवक के घर पहुंची और शादी करने के लिए कहा तो उसने इन्कार कर दिया। युवती का आरोप है कि इसके बाद युवक गांव से ही भाग गया।
रविवार सुबह युवती घर पहुंची और सड़क से निकल रहे ट्रक के आगे कूदने का प्रयास करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बचाकर पुलिस को सूचना दी। लेकिन युवती रोते हुए उसे छोड़ देने व मर जाने की बात कहने लगी। किसी तरह पुलिस ने उसे समझाया और युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे डॉक्टरी परीक्षण के लिए भिजवाया है। सीओ एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।