फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The forest department imposed a fine of Rs 5 lakh for uprooting trees

Jalaun News: पेड़ उखाड़ने पर वन विभाग ने लगाया पांच लाख का जुर्माना

Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 28 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
The forest department imposed a fine of Rs 5 lakh for uprooting trees
उरई (जालौन)। आटा क्षेत्र के पिपरायां गांव के पास सड़क चौड़ीकरण के नाम पर आठ पेड़ उखाड़ दिए गए थे। इसकी लकड़ी ठेकेदार स्वयं ले जा रहा था, इसका विरोध ग्रामीणों ने किया था। तब वन विभाग ने मशीन जब्त कर जुर्माना लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन

पांच दिन बाद विभाग ने पांच लाख रुपये जुर्माना लगाया है, जो ठेकेदार या विभाग को भरना होगा। इन दिनों सड़क चौड़ीकरण के नाम पर आटा से इटौरा जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है। रविवार रात ठेकेदार ने पोकलैंड मशीन से करीब आठ पेड़ उखाड़ दिए थे।
विज्ञापन

इसके अलावा लकड़ी भी स्वयं ले जा रहा था। ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने हंगामा कर पुलिस बुला ली थी। तब सूचना पाकर वन विभाग की टीम भी पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने मशीन को जब्त करते हुए लकड़ी अपने कब्जे में ली थी। इसके बाद जुर्माना की कार्रवाई के लिए नाप तौल शुरू की थी। शुक्रवार को वन विभाग ने जुर्माना बनाकर ठेकेदार को नोटिस भेज दिया है। विभाग के अनुसार ये जुर्माना ठेकेदार को जमा करना होगा नहीं तो विभाग को पत्र लिखा जाएगा। कालपी रेंज अधिकारी संजय कुमार यादव ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद करीब पांच लाख रुपये जुर्माना तय किया गया है। जो जल्द ही वसूल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed