फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The Food Safety Department took samples of papad, water chestnut flour, sago and ghee.

Jalaun News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने पापड़, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना व घी के नमूने लिए

Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The Food Safety Department took samples of papad, water chestnut flour, sago and ghee.
उरई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने सोमवार को अभियान चलाया। अभिहित अधिकारी डॉ. जतिन कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर के जवाहर गंज स्थित पवन कुमार के प्रतिष्ठान से पापड़, सुशील टिकरिया के प्रतिष्ठान से सिंघाड़े का आटा एवं साबूदाना का नमूना लिया।
विज्ञापन

कालपी तहसील के आटा कस्बे में मनोज कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से घी का नमूना लेकर परीक्षण के लिए भेजा। टीम ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। त्योहारों पर लोगों को सुरक्षित आहार उपलब्ध कराने के लिए तहसील माधौगढ़ के अंतर्गत रामपुरा नगर पंचायत सभागार में सुरक्षित आहार, स्वस्थ जीवन का आधार विषय पर स्ट्रीट फूड वेंडरों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल यादव, सुनील कुमार, महेश प्रसाद, अनिल शंखवार आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed